PlayBreaking News

MP Weather Update : भोपाल में बारिश, प्रदेश के इन जिलों में अलर्ट, जानें अपने शहर का मौसम

Follow on Google News
MP Weather Update : भोपाल में बारिश, प्रदेश के इन जिलों में अलर्ट, जानें अपने शहर का मौसम
भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में रविवार को गरज चमक के साथ बारिश हुई। प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी मानसून के वापस जाने के कारण गरज-चमक के साथ बारिश, बिजली गिरने और तेज हवाओं के आसार हैं। छिंदवाड़ा में दोपहर से तेज पानी गिर रहा है, जिससे कई इलाकों में पानी भर गया है। रतलाम, धार, आगर मालवा, उज्जैन, गुना और शाजापुर में भी बारिश हुई। मौसम विभाग ने कई जगहों पर बारिश की चेतावनी जारी की है, क्योंकि प्रदेश में 2 सिस्टम फिर से एक्टिव हो गए हैं।

राजधानी में मौसम ने ली करवट

राजधानी भोपाल में रविवार को अचानक मौसम का मिजाज बदला। दोपहर में तेज गरज-चमक के साथ कई इलाकों में बारिश हुई। इससे लोगों को उमस और धूप से राहत मिली। दिन और रात का तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और 21 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

इन जिलों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, खरगोन, बैतूल, बड़वानी और धार जिलों में गरज के साथ बारिश, बिजली गिरने, तेज़ हवाएं चलने और भारी बारिश के आसार हैं। जबकि हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, अलीराजपुर, झाबुआ, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, डिंडोरी, छिंदवाड़ा, सिवनी और पांढुर्ना जिलों में गरज, बिजली और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की गई। भोपाल, नर्मदापुरम, सीहोर, शिवपुरी, जबलपुर, नरसिंहपुर, मंडला, नीमच और बालाघाट जिलों में गरज और बिजली की संभावना जताई है।

गुजर रही मानसून वापसी रेखा

मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी रेखा वर्तमान में दरभंगा, हजारीबाग, पेंड्रा रोड, नरसिंहपुर, खरगोन, नंदुरबार और नवसारी से होकर गुजरती है। इसके अलावा दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी और उससे सटे भूमध्यरेखीय हिंद महासागर के ऊपर समुद्र तल पर एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। मौसम विभाग ने बताया कि इसके प्रभाव में 14 अक्टूबर के आसपास दक्षिण-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र विकसित होने की संभावना है।

तापमान में गिरावट के साथ बढ़ेगी ठंडक

मौसम विभाग के अनुसार, अभी प्रदेश के कुछ हिस्सों से मानसून की विदाई होना बाकी है। जब यह पूरी तरह विदा हो जाएगा, तब वातावरण से नमी कम होगी। इसके बाद धीरे-धीरे रात के तापमान में गिरावट होगी। वहीं 20 अक्टूबर तक मध्यप्रदेश में ठंडक बढ़ने का अनुमान है। अक्टूबर के आखिरी में दिन के तापमान में भी गिरावट होने लगेगी।
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts