People's Update
Saturday, March 21, 2026
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
People's Update
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
© 2026 People's Update
Birthday Icon
People's Update

Peoples Update

एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

    Popular Categories

    • Lifestyle
    • Auto
    • Entertainment
    • National
    • Health

    Useful Tools

    • SIP Calculator
    • Personal Loan Calculator
    • Car Loan Calculator
    • Education Loan Calculator
    • Income Tax Calculator

    Other Links

    • Home
    • Videos
    • Reels
    • Story
    • E-Paper

    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Career
    • Disclaimer
    • Advertise With Us
    • Complaint Redressal
    • Sitemap

    Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

    You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919589643990. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....
    People's Update
    Saturday, March 21, 2026
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
    रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
    People's Update
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
    रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
    SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
    © 2026 People's Update
    Birthday Icon
    People's Update

    PlayBreaking News

    पुडुचेरी विधानसभा चुनाव के लिए BJP ने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की
    नौरोज पर व्लादिमीर पुतिन का संदेश, रूस बोला- ईरान का वफादार दोस्त हैं हम
    6 साल बाद घर लौटा दिल्ली दंगों का आरोपी शरजील इमाम, बीमार मां को देखते ही छलके आंसू!
    देशभर में ईद-उल-फितर की रौनक, प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति मुर्मू ने दी बधाई
    ‘न कोई सरप्लस तेल, न मार्केट के लिए स्टॉक’, US की छूट पर ईरान का पलटवार
    पंजाब: मंत्री लालजीत भुल्लर ने दिया इस्तीफा
    ECI की तैयारी तेज: असम, केरल और पुडुचेरी चुनाव के लिए EVM की पहली रैंडमाइजेशन पूरी
    मथुरा घटना पर अखिलेश यादव का बयान - ऐसा व्यवहार स्वीकार्य नहीं
    यूपी के मथुरा में बवाल, गौ रक्षक की मौत पर सड़क जाम, पुलिस-स्थानीयों में झड़प
    प्रसिद्ध ओडिसी नृत्यांगना मधुमिता राउत का निधन, 59 साल की उम्र में कार्डियक अरेस्ट
    दक्षिण कोरिया फैक्ट्री हादसा: आग और धमाके के बाद 10 शव बरामद, 59 घायल
    हैदराबाद में असदुद्दीन ओवैसी ने अदा की ईद की नमाज, मीर आलम ईदगाह में उमड़ी भीड़
    कोलकाता में ईद पर ममता बनर्जी का सियासी वॉर - ‘जो बंगाल को छेड़ेगा, बर्बाद होगा’
    टीम इंडिया का आयरलैंड दौरा तय, 26 और 28 जून को होंगे T20 मुकाबले
    राज्यसभा में सोमवार को CAPFs बिल पेश करेंगे अमित शाह, सुरक्षा ढांचे पर फोकस
    हॉर्मुज संकट पर डोनाल्ड ट्रंप का दावा - रास्ता खोलना आसान, बस मदद चाहिए
    असम चुनाव में TMC की एंट्री, पहली लिस्ट में 17 उम्मीदवारों का ऐलान
    ईद की नमाज के लिए जामा मस्जिद में जनसैलाब, दिल्ली में दिखा उत्साह
    बेरूत में हिजबुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना ने किए हमले
    शिमला: हिमाचल प्रदेश के CM सुखविंदर सिंह सुक्खू आज विधानसभा में बजट पेश करेंगे
    अगर हमारे आइलैंड पर हमला हुआ, तो निशाना बनेगा रास अल खैमाह: ईरान
    मध्य प्रदेश
    भोपाल

    MP Weather Update :74 किमी/घंटा की रफ्तार से चली आंधी, ओलावृष्टि से फसल बर्बाद; कई जिलों में बारिश का अलर्ट

    मध्य प्रदेश में बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से मौसम का मिजाज बदल गया है। पिछले 72 घंटे में 42 जिलों में बारिश और कई जगह ओले गिरे हैं। फसलों को भारी नुकसान हुआ है। रीवा-सिंगरौली समेत 14 जिलों में आज भी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी है। तापमान में भी 10 डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई।
    Publish Date: 21 Mar 2026, 12:21 PM (IST)Reading Time: 9 Minute Read
    Follow on Google News
    AI जनरेटेड सारांश
      यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

      भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। मार्च की शुरुआत में जहां प्रदेश में तेज गर्मी का असर दिखने लगा था। वहीं अब बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवाओं ने मौसम को पूरी तरह बदल दिया है। पिछले तीन दिनों से प्रदेश में सक्रिय मौसम प्रणालियों के कारण कई जिलों में लगातार बारिश और आंधी का दौर जारी है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में साइक्लोनिक सर्कुलेशन और ट्रफ लाइन सक्रिय होने की वजह से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। 

      इसके चलते प्रदेश के कई हिस्सों में रुक-रुक कर बारिश हो रही है और कई जगहों पर ओले भी गिरे हैं। पिछले 24 से 72 घंटों के दौरान मध्य प्रदेश के 42 से ज्यादा जिलों के करीब 112 शहरों और कस्बों में बारिश दर्ज की गई है। इसके अलावा 21 जिलों में बारिश और 14 जिलों में ओलावृष्टि की खबर सामने आई है। इस बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है क्योंकि गेहूं, चना, सरसों और सब्जियों की फसल को भारी नुकसान हुआ है।

      रीवा-सिंगरौली बेल्ट समेत 14 जिलों में आज भी अलर्ट

      मौसम विभाग ने प्रदेश के पूर्वी हिस्से में आज भी मौसम खराब रहने की संभावना जताई है। 21 मार्च के लिए जिन जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, वे हैं- टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, मैहर, कटनी, उमरिया, शहडोल, डिंडौरी, अनूपपुर

      इन जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश और ओलावृष्टि होने की आशंका जताई गई है। मौसम विभाग के मुताबिक कुछ इलाकों में 74 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

      यह भी पढ़ें: MP में ईद-उल-फितर की रौनक : ईदगाह और मस्जिदों में जगह कम पड़ी तो सड़कों पर अदा की नमाज, अमन-चैन की मांगी दुआ

      प्रदेश के 26 जिलों में बारिश के आसार

      मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की वजह से प्रदेश के कई जिलों में बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। भोपाल, विदिशा और रायसेन समेत करीब 26 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है। यह वेदर सिस्टम 26 मार्च तक असर दिखा सकती है, हालांकि बाद में इसका असर कमजोर पड़ सकता है।

      42 जिलों में बारिश, कई जगह गिरे ओले

      पिछले 24 घंटे में मध्य प्रदेश के कई जिलों में भारी मौसम परिवर्तन देखने को मिला। बारिश और ओलावृष्टि वाले प्रमुख जिले इस प्रकार हैं-

      इंदौर, धार, खरगोन, बड़वानी, आलीराजपुर, झाबुआ, बुरहानपुर, खंडवा, भोपाल, राजगढ़, विदिशा, रायसेन, सीहोर, नर्मदापुरम, हरदा, बैतूल, ग्वालियर, मऊगंज, श्योपुर, मुरैना, दतिया, अशोकनगर, रतलाम, उज्जैन, आगर-मालवा, शाजापुर, देवास, सागर, दमोह, पन्ना, छतरपुर, कटनी, उमरिया, मैहर, सतना, अनूपपुर, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, पांढुर्णा और मंडला।

      इनमें से कई जिलों में तेज आंधी के साथ ओले भी गिरे। सबसे ज्यादा बारिश धार जिले के बदनावर और बैतूल के घोड़ा डोंगरी क्षेत्र में दर्ज की गई, जहां लगभग पौन इंच तक पानी गिरा। इसके अलावा बड़वानी, सेंधवा, भैंसदेही, मुलताई, नतेरन, आमला, बैतूल, भोपाल, दमोह और अमरवाड़ा में आधा इंच या उससे ज्यादा बारिश रिकॉर्ड की गई।

      [featured type="Featured"]

      किसानों के लिए आफत बनी बारिश

      ओलावृष्टि और तेज हवाओं के कारण प्रदेश के कई जिलों में फसलें बुरी तरह प्रभावित हुई हैं। किसानों के मुताबिक खेतों में खड़ी गेहूं, चना और सरसों की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। इसके अलावा सब्जी की खेती करने वाले किसानों को भी बड़ा नुकसान हुआ है। कई इलाकों में खेतों में कटी हुई फसलें भी भीग गईं, जिससे किसानों को आर्थिक नुकसान झेलना पड़ सकता है। टीकमगढ़ और मोहनगढ़ क्षेत्र में तेज हवाओं के साथ गिरे ओलों ने खेतों को पूरी तरह सफेद कर दिया। कई किसानों ने बताया कि उनकी मेहनत की पूरी फसल कुछ ही मिनटों में बर्बाद हो गई।

      टीकमगढ़ में बिजली गिरने से दो लोग झुलसे

      मौसम के इस बदले मिजाज के बीच एक हादसे की खबर भी सामने आई है। टीकमगढ़ जिले के जतारा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत मुहारा में शुक्रवार रात बिजली गिरने से एक महिला और उसका भतीजा झुलस गए। दोनों को तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में गंभीर हालत को देखते हुए भतीजे को झांसी रेफर किया गया है।

      यह भी पढ़ें: Peoples Update Special : मौत को करीब देख परिजन को सौंपी संपत्ति, सेवा से हुए ठीक तो मांगी वापस

      छतरपुर में बारिश के दौरान गिरा दुकानों का छज्जा

      छतरपुर में भी बारिश के दौरान एक हादसा होते-होते टल गया। शुक्रवार शाम तेज बारिश के दौरान बस स्टैंड क्षेत्र में नगर पालिका की पुरानी दुकानों का छज्जा अचानक गिर गया। इस घटना में दो लोगों को हल्की चोटें आईं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, यह घटना रात करीब 8 बजे हुई। छज्जा गिरने से दुकानों के सामने खड़ी कुछ गाड़ियां भी मलबे की चपेट में आ गईं।

      ग्वालियर में छाया घना कोहरा

      ग्वालियर में मौसम ने लोगों को हैरान कर दिया। बारिश के बाद सुबह घना कोहरा छा गया, जिससे विजिबिलिटी 50 मीटर से भी कम रह गई। मौसम विभाग के मुताबिक पिछले 16 घंटों में यहां करीब 9 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। बारिश के बाद तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई और अधिकतम तापमान 23.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

      [breaking type="Breaking"]

      कई शहरों में 10 डिग्री तक गिरा तापमान

      बारिश और बादलों की वजह से प्रदेश के कई शहरों में तापमान में भारी गिरावट देखी गई है। कुछ शहरों में तो तापमान एक ही दिन में लगभग 10 डिग्री तक गिर गया।

      प्रमुख शहरों का तापमान (20 मार्च 2026)

      शहर

      अधिकतम तापमान

      न्यूनतम तापमान

      भोपाल

      29.4°C

      14.3°C

      ग्वालियर

      23.9°C

      15.2°C

      दतिया

      25.4°C

      13.9°C

      इंदौर

      30.2°C

      17.0°C

      बैतूल

      30.5°C

      16.7°C

      उज्जैन

      30.5°C

      15.0°C

      अन्य प्रमुख शहरों का तापमान

      शहर

      अधिकतम तापमान

      न्यूनतम तापमान

      जबलपुर

      29.7°C

      14.7°C

      सतना

      26.3°C

      14.6°C

      रीवा

      27.2°C

      13.8°C

      खजुराहो

      27.4°C

      13.2°C

      सागर

      30.1°C

      14.0°C

      उमरिया

      29.0°C

      14.8°C

      सबसे ज्यादा 10.9 डिग्री की गिरावट खजुराहो में दर्ज की गई।

      30 डिग्री से नीचे पहुंचा कई शहरों का तापमान

      प्रदेश के कई शहरों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री से नीचे चला गया है।

      इनमें प्रमुख शहर हैं:

      • ग्वालियर - 23.9°C
      • दतिया - 25.4°C
      • सतना - 26.3°C
      • रीवा - 27.2°C
      • खजुराहो - 27.4°C
      • पचमढ़ी - 27.6°C
      • श्योपुर - 28.6°C
      • उमरिया - 29°C
      • भोपाल – 29.4°C
      • सीधी - 29.6°C
      • जबलपुर - 29.7°C

      22 मार्च को मौसम रहेगा साफ

      मौसम विभाग के अनुसार 21 मार्च तक प्रदेश में यह मौसम प्रणाली सक्रिय रहेगी। इसके बाद 22 मार्च को मौसम साफ रहने की संभावना जताई गई है और उस दिन आंधी, बारिश या ओले गिरने की संभावना कम है।

      यह भी पढ़ें: उज्जैन-भोपाल रेल लाइन पर बड़ा हादसा: मरम्मत के दौरान क्रेन गार्डर समेत नदी में गिरी, ट्रेन संचालन प्रभावित

      26 मार्च से फिर सक्रिय हो सकता है नया सिस्टम

      मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि, 22 मार्च से उत्तर-पश्चिम भारत में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है। हालांकि यह मौजूदा सिस्टम जितना मजबूत नहीं होगा, इसलिए मध्य प्रदेश में इसका असर सीमित रह सकता है। लेकिन 26 मार्च के आसपास एक नया मौसम सिस्टम सक्रिय होने की संभावना है, जिससे प्रदेश में फिर बारिश हो सकती है।

      फरवरी में भी चार बार बदला था मौसम

      इस साल फरवरी महीने में भी मौसम का मिजाज कई बार बदला था। फरवरी में चार बार ओले, बारिश और आंधी का दौर देखने को मिला था, जिससे फसलों को काफी नुकसान हुआ था। इसके बाद राज्य सरकार ने प्रभावित फसलों का सर्वे भी कराया था। मार्च के पहले पखवाड़े में गर्मी का असर बढ़ने लगा था, लेकिन अब फिर मौसम ने करवट ले ली है।

      Peoples Update

      People's Update

      PeoplesUpdate

      Peopleupdate

      MP Weather Forecast

      MP Weather Latest News

      MP weather update

      mp weather update today

      Stay Updated!
      Join our WhatsApp channel for latest news
      →
      Manisha Dhanwani
      By Manisha Dhanwani

      मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

      Related Posts

      icon

      Latest Posts

      मोनालिसा-फरमान खान पर मंडराया मौत का खतरा

      'अब जान बचाना मुश्किल!'मोनालिसा-फरमान खान पर मंडराया मौत का खतरा

      सख्त शर्तों के बीच परिवार संग बिताएगा खास पल

      ईद पर घर लौटा ‘दंगा केस’आरोपी शरजील!सख्त शर्तों के बीच परिवार संग बिताएगा खास पल

      Eid के मौके पर ममता का PM मोदी पर तीखा हमला, बोलीं- विदेश में हाथ मिलाते हैं, देश में बांटते हैं

      ‘हमारे अधिकार कोई नहीं छीन सकता...’Eid के मौके पर ममता का PM मोदी पर तीखा हमला, बोलीं- विदेश में हाथ मिलाते हैं, देश में बांटते हैं

      सिंगर कुमार सानू के साथ रहा रिलेशन, बोलीं- अब चाहिए सॉलिड कमिटमेंट

      62 की उम्र में सच्चे प्यार की तलाश में कुनिका सदानंद!सिंगर कुमार सानू के साथ रहा रिलेशन, बोलीं- अब चाहिए सॉलिड कमिटमेंट

      सफलता मिलने में लगेगा 2 साल, मां सुनीता चिंतित

      गोविंदा के बेटे की कुंडली ने खोले राज,सफलता मिलने में लगेगा 2 साल, मां सुनीता चिंतित

      7 महीने में दूसरी बार Zomato ने बढ़ाए प्लेटफॉर्म चार्ज

      खाना मंगाना या खर्च बढ़ाना?7 महीने में दूसरी बार Zomato ने बढ़ाए प्लेटफॉर्म चार्ज

      सीएम भगवंत मान ने मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर को हटाया, जानें सरकार ने क्यों लिया ये फैसला?

      पंजाब में बड़ा राजनीतिक एक्शन :सीएम भगवंत मान ने मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर को हटाया, जानें सरकार ने क्यों लिया ये फैसला?

      ‘फरसा वाले बाबा’ की मौत पर उठे सवाल, समर्थकों का हाईवे जाम; आरोप- गौतस्करों ने ट्रक से कुचलकर मारा

      हत्या या हादसा?‘फरसा वाले बाबा’ की मौत पर उठे सवाल, समर्थकों का हाईवे जाम; आरोप- गौतस्करों ने ट्रक से कुचलकर मारा

      ‘Juice Jacking’ से मिनटों में हो सकता है डेटा गायब

      पब्लिक USB चार्जिंग से खतरा!‘Juice Jacking’ से मिनटों में हो सकता है डेटा गायब

      हवा साफ और मौसम में बदलाव

      Weather update: दिल्ली में मार्च का सबसे ठंडा दिन,हवा साफ और मौसम में बदलाव

      Peoples Update

      एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

        Popular Categories

        • Lifestyle
        • Auto
        • Entertainment
        • National
        • Health

        Useful Tools

        • SIP Calculator
        • Personal Loan Calculator
        • Car Loan Calculator
        • Education Loan Calculator
        • Income Tax Calculator

        Other Links

        • Home
        • Videos
        • Reels
        • Story
        • E-Paper

        • About Us
        • Contact Us
        • Privacy Policy
        • Career
        • Disclaimer
        • Advertise With Us
        • Complaint Redressal
        • Sitemap

        Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

        You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919589643990. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....