PlayBreaking News

पब्लिक USB चार्जिंग से खतरा!‘Juice Jacking’ से मिनटों में हो सकता है डेटा गायब

आजकल एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन, मॉल और कैफे में लगे USB चार्जिंग पोर्ट लोगों के लिए काफी मददगार बन गए हैं। लेकिन आज के समय में यही सुविधा अब लोगों के लिए बड़ा साइबर खतरा भी बन चुकी है।
Follow on Google News
‘Juice Jacking’ से मिनटों में हो सकता है डेटा गायब
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    आजकल एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन, मॉल और कैफे में लगे USB चार्जिंग पोर्ट लोगों के लिए काफी मददगार बन गए हैं। लेकिन आज के समय में यही सुविधा अब लोगों के लिए बड़ा साइबर खतरा भी बन चुकी है। ‘Juice Jacking’ नाम की तकनीक के जरिए हैकर्स आपके फोन का डेटा चुरा सकते हैं या उसमें वायरस डाल सकते हैं।

    क्या होती है 'Juice Jacking'?

    Juice Jacking एक साइबर अटैक होता है जिसमें हैकर्स पब्लिक USB चार्जिंग स्टेशन के जरिए आपके फोन तक पहुंच बना लेते हैं। जैसे ही आप फोन चार्जिंग के लिए लगाते हैं उसी केबल से डेटा ट्रांसफर भी शुरू हो सकता है। इससे आपकी पर्सनल जानकारी जैसे पासवर्ड, फोटो, बैंक डिटेल्स तक चोरी हो सकती है या फिर उसमें वायरस आ सकता है।

    /img/116/1774077528594

    कैसे काम करता है ये खतरा?

    हैकर्स पब्लिक चार्जिंग स्टेशन के USB पोर्ट को पहले से प्रभावित कर देते हैं। जब कोई यूजर अपना फोन कनेक्ट करता है तो डिवाइस में मालवेयर इंस्टॉल या डेटा कॉपी हो सकता है जिससे यूजर को पता भी नहीं चलता।

    ये भी पढ़ें: सरकार का नया एविएशन नियम! 60% सीटों पर एक्स्ट्रा चार्ज खत्म, कमाई घटने से एयरलाइंस चिंतित

    क्यों है ये ज्यादा खतरनाक?

    'Juice Jacking' आखिर ऐसा क्या करता है जो यह खतरनाक है? इसके कुछ कारण होते हैं जैसे

    • बिना जानकारी के डेटा चोरी 
    • फोन में वायरस या स्पाइवेयर इंस्टॉल
    • बैंकिंग और सोशल मीडिया अकाउंट खतरे में
    • पहचान की चोरी (Identity Theft)

    कैसे बचें इस साइबर हमले से?

    इस साइबर हमले से बचने के लिए क्या करना चाहिए आइए हम आपको बताते हैं

    • पब्लिक USB पोर्ट की बजाय अपना चार्जर और एडेप्टर ही इस्तेमाल करें
    • USB Data Blocker का उपयोग करें।
    • अनजान केबल या चार्जिंग स्टेशन से फोन न जोड़ें।
    • फोन में Data Transfer की बजाय Charge Only मोड चुनें।
    • हमेशा फोन के सॉफ्टवेयर को अपडेट रखें।

    हालांकि सुविधा के लिए इस्तेमाल हो रहे पब्लिक चार्जिंग पॉइंट्स अब खतरे का कारण बन सकते हैं, थोड़ी सी सावधानी से आप अपने डेटा को सुरक्षित रख सकते हैं।

    Sumit Shrivastava
    By Sumit Shrivastava

    मास कम्युनिकेशन में Ph.D और M.Phil पूर्ण की है तथा टीवी और डिजिटल मीडिया में काम करने का अनुभव रखते ...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts