Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

MP Weather Update :नवंबर में ही कंपा रही सर्दी... भोपाल से इंदौर तक ठंड का कहर, प्रदेश के कई जिलों में शीतलहर का अलर्ट

मध्य प्रदेश के कई शहरों में शीतलहर और कड़ाके की ठंड का असर। भोपाल, इंदौर, शहडोल, जबलपुर समेत 21 जिलों में शीतलहर का अलर्ट। कई शहरों में रात का तापमान 7-10 डिग्री तक गिरा।
नवंबर में ही कंपा रही सर्दी... भोपाल से इंदौर तक ठंड का कहर, प्रदेश के कई जिलों में शीतलहर का अलर्ट
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    भोपाल। मध्य प्रदेश में नवंबर का पहला पखवाड़ा खत्म होने से पहले ही कड़ाके की ठंड और शीतलहर ने कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। राज्य के कई शहरों में तापमान ने ऐतिहासिक निचले स्तर को छू लिया है। खासकर भोपाल, इंदौर, उज्जैन, सागर, ग्वालियर और जबलपुर संभाग के शहरों में सर्द हवाएं चल रही हैं। लोग सुबह-सुबह वॉक, स्कूल और रोज के कामकाज में ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़ों और अलाव का सहारा ले रहे हैं।

    विशेषज्ञों का कहना है कि, प्रदेश में इस बार की ठंड का असर उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में हुई हालिया बर्फबारी से आया है। बर्फीली हवाएं मैदानी इलाकों तक पहुंच रही हैं, जिससे पारा लगातार गिर रहा है।

    शीतलहर का असर और प्रभावित जिले

    भोपाल, राजगढ़, शाजापुर, रीवा, शहडोल, इंदौर, जबलपुर, शिवपुरी, सीहोर और अन्य कई जिलों में शीतलहर का प्रभाव देखा गया। मौसम विभाग ने प्रदेश के 21 जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। इनमें भोपाल, इंदौर, राजगढ़, शाजापुर, सीहोर, देवास, शिवपुरी, टीकमगढ़, निवाड़ी, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, मैहर, उमरिया, शहडोल, कटनी, जबलपुर, मंडला, डिंडोरी और अनूपपुर शामिल हैं।
    मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, फिलहाल कश्मीर और हरियाणा क्षेत्र में बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन की वजह से उत्तरी हवाएं मध्य प्रदेश तक पहुंच रही हैं।

    न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड

    गुरुवार-शुक्रवार की रात प्रदेश के शहडोल जिले के कल्याणपुर में सबसे ठंडी रही। यहां रात का तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

    स्थान

    न्यूनतम तापमान (°C)

    कल्याणपुर (शहडोल)

    7.2

    शिवपुरी

    8.0

    इंदौर

    8.2

    राजगढ़

    8.2

    उमरिया/गिरवर (शाजापुर)

    8.6

    रीवा

    8.8

    भोपाल

    9.6

    अधिकतम तापमान और बड़े शहरों का हाल

    हालांकि, दिन में तापमान अधिकतर जगहों पर 26°C से 30°C के बीच रहा, लेकिन रातों की ठंड ने ठिठुरन बढ़ा दी।
    अधिकतम तापमान रिकॉर्ड:

    स्थान

    अधिकतम तापमान (°C)

    नर्मदापुरम

    30.8

    मंडला

    29.5

    खजुराहो (छतरपुर)

    29.4

    सागर

    29.3

    खरगोन/शिवपुरी

    29.2

    बड़े शहरों का तापमान:

    उज्जैन - 29°C
    ग्वालियर - 28.5°C
    इंदौर - 28.2°C
    भोपाल - 27.7°C
    जबलपुर - 26.8°C

    Manisha Dhanwani
    By Manisha Dhanwani

    मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...

    Latest Posts