PlayBreaking News

MP Weather Update :17-18 जून को प्रदेश में दस्तक देगा मानसून, उससे पहले ओले-बारिश और आंधी का अलर्ट

मध्य प्रदेश में मानसून 17-18 जून को पहुंच सकता है। इससे पहले कई जिलों में ओलावृष्टि, आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। जानिए अगले 4 दिनों का मौसम पूर्वानुमान, सबसे गर्म शहर और IMD की ताजा चेतावनी।
Follow on Google News
17-18 जून को प्रदेश में दस्तक देगा मानसून, उससे पहले ओले-बारिश और आंधी का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में झुलसाने वाली गर्मी से राहत का इंतजार कर रहे लोगों को अभी कुछ दिन और इंतजार करना पड़ सकता है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून प्रदेश में सामान्य तिथि से करीब 3 से 4 दिन की देरी से पहुंच सकता है। वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए मानसून के 17 से 18 जून के बीच दक्षिणी मध्य प्रदेश में प्रवेश करने की संभावना है।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि, अगर मौसमीय परिस्थितियां अनुकूल रहीं तो मानसून अगले 10 से 15 दिनों के भीतर पूरे प्रदेश को कवर कर सकता है। हालांकि मानसून आने से पहले प्रदेश में प्री-मानसून गतिविधियां तेज बनी रहेंगी।

कई जिलों में ओलावृष्टि और तेज बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए प्रदेश के कई जिलों में खराब मौसम की चेतावनी जारी की है। मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़ और छतरपुर जिलों में ओलावृष्टि होने की संभावना जताई गई है। इसके अलावा भोपाल, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, विदिशा, बुरहानपुर, खंडवा, नीमच, आगर-मालवा, मंदसौर, शाजापुर, देवास, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, ग्वालियर, गुना, शिवपुरी, अशोकनगर, श्योपुर, जबलपुर, कटनी, छिंदवाड़ा, सिवनी, नरसिंहपुर, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, पांढुर्णा, रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, मऊगंज, मैहर, शहडोल, उमरिया, अनूपपुर, सागर, पन्ना और दमोह में तेज हवा के साथ बारिश होने का अनुमान है। हवा की गति 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

बारिश और आंधी वाले प्रमुख जिले

भोपाल, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, विदिशा, बुरहानपुर, खंडवा, नीमच, आगर-मालवा, मंदसौर, शाजापुर, देवास, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, ग्वालियर, गुना, शिवपुरी, अशोकनगर, श्योपुर, जबलपुर, कटनी, छिंदवाड़ा, सिवनी, नरसिंहपुर, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, पांढुर्णा, रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, मऊगंज, मैहर, शहडोल, उमरिया, अनूपपुर, सागर, पन्ना और दमोह।

MP weather update

इन जिलों में गर्मी का असर रहेगा जारी

जहां प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम का मिजाज बदला हुआ रहेगा, वहीं इंदौर संभाग और पश्चिमी मध्य प्रदेश के कुछ जिलों में लोगों को अभी गर्मी से राहत मिलने की संभावना कम है। मौसम विभाग ने इंदौर, उज्जैन, रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर, धार, बड़वानी और खरगोन जिलों के लिए बारिश या आंधी का कोई विशेष अलर्ट जारी नहीं किया है। ऐसे में इन इलाकों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास या उससे ऊपर बना रह सकता है।

ग्वालियर में आधा इंच बारिश, फिर भी गर्मी बरकरार

गुरुवार को मध्य प्रदेश के कई जिलों में आंधी और बारिश देखने को मिली। ग्वालियर में करीब आधा इंच बारिश दर्ज की गई, जबकि मंडला, सिवनी, दतिया और आसपास के क्षेत्रों में भी अच्छी बारिश हुई। इसके बावजूद गर्मी का असर पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है। प्रदेश के प्रमुख शहरों में तापमान सामान्य से ऊपर बना हुआ है।

पांच बड़े शहरों का तापमान

शहर

अधिकतम तापमान

ग्वालियर

42°C

जबलपुर

41.3°C

भोपाल

39.7°C

उज्जैन

39.7°C

इंदौर

38°C

खजुराहो और नौगांव रहे सबसे गर्म

प्रदेश में सबसे अधिक गर्मी खजुराहो और नौगांव में दर्ज की गई, जहां अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।

सबसे गर्म शहर

शहर

अधिकतम तापमान

खजुराहो

43°C

नौगांव

43°C

दमोह

42.8°C

सतना

42.7°C

रीवा

42.5°C

दतिया

42.2°C

मंडला

42°C

टीकमगढ़

42°C

प्रमुख शहरों का तापमान

शहर

अधिकतम तापमान

न्यूनतम तापमान

भोपाल

39.7°C

29.0°C

इंदौर

38.0°C

26.6°C

ग्वालियर

42.0°C

23.9°C

गुना

40.7°C

29.8°C

बैतूल

39.8°C

27.7°C

नर्मदापुरम

38.8°C

28.3°C

रायसेन

41.0°C

30.4°C

राजगढ़

41.0°C

26.0°C

उज्जैन

38.5°C

27.0°C

धार

39.0°C

24.4°C

आखिर क्यों बदल रहा है मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के पूर्वी हिस्से से एक टर्फ लाइन गुजर रही है। इसके अलावा ऊपरी वायुमंडल में साइक्लोनिक सर्कुलेशन और एक अन्य ट्रफ सक्रिय है। यही सिस्टम प्रदेश में लगातार आंधी, बारिश और बादलों की गतिविधियों को बढ़ा रहे हैं।

एक दिन के ब्रेक के बाद फिर आगे बढ़ा मानसून

दक्षिण-पश्चिम मानसून ने 11 जून को कर्नाटक, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के कुछ और हिस्सों में आगे बढ़त दर्ज की। मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि यदि यह रफ्तार बनी रही तो मानसून 17 या 18 जून तक मध्य प्रदेश की सीमा में प्रवेश कर जाएगा।

Featured News

भोपाल में नौतपा के दौरान बारिश का रिकॉर्ड

दिलचस्प बात यह है कि भोपाल में पिछले 14 वर्षों में 7 बार नौतपा के दौरान बारिश दर्ज की गई है। वहीं दो बार केवल बूंदाबांदी हुई। इस साल भी नौतपा की शुरुआत में ही हल्की बारिश देखने को मिली थी। 2018 और 2019 सबसे गर्म वर्ष रहे, जब औसत तापमान 43 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया था।

अगले चार दिनों का मौसम कैसा रहेगा?

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 12 जून को उत्तर और पूर्वी मध्य प्रदेश के कई जिलों में ओलावृष्टि, बारिश और तेज आंधी की संभावना है। 13 जून को प्रदेश के मध्य, उत्तर और पूर्वी हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। 14 जून को दक्षिण और पूर्वी जिलों में बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है, जबकि भोपाल, इंदौर और उज्जैन समेत कई शहरों में गर्मी बनी रह सकती है।

15 जून को नर्मदापुरम, बैतूल, खंडवा, बुरहानपुर, छिंदवाड़ा और बालाघाट जैसे जिलों में बारिश और गरज-चमक की संभावना जताई गई है, जबकि प्रदेश के बाकी हिस्सों में गर्मी और उमस का असर जारी रहेगा।

Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts