PlayBreaking News

MP Weather Update :नौगांव 45.5°C के साथ सबसे गर्म, 37 जिलों में हीटवेव अलर्ट; अगले 4 दिन नहीं मिलेगी राहत

मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी और लू का कहर जारी है। नौगांव में तापमान 45.5°C और खजुराहो में 45.4°C दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने 4 जिलों में रेड अलर्ट और 37 जिलों में हीटवेव चेतावनी जारी की है। अगले 4 दिन तक राहत की संभावना नहीं है।
Follow on Google News
नौगांव 45.5°C के साथ सबसे गर्म, 37 जिलों में हीटवेव अलर्ट; अगले 4 दिन नहीं मिलेगी राहत

भोपाल। मध्य प्रदेश इस समय भीषण गर्मी और लू की चपेट में है। प्रदेश के ज्यादातर शहरों में तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है। नौतपा शुरू होते ही गर्मी ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी है। मौसम विभाग ने कहा है कि, अगले चार दिन तक लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।
शनिवार को छतरपुर जिले का नौगांव प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 45.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं खजुराहो में 45.4 डिग्री तापमान रिकॉर्ड हुआ। इसके अलावा दतिया, दमोह, जबलपुर, टीकमगढ़ और नरसिंहपुर जैसे कई शहरों में पारा 44 डिग्री के आसपास पहुंच गया।

4 जिलों में रेड अलर्ट, 37 जिलों में हीटवेव का खतरा

मौसम विभाग ने रविवार के लिए टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना और सतना में तीव्र लू यानी सीवियर हीटवेव का रेड अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा 11 जिलों में ऑरेंज अलर्ट और 22 जिलों में येलो अलर्ट घोषित किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के कुल 37 जिले लू और भीषण गर्मी की चपेट में रहेंगे।

इन जिलों में रेड, ऑरेंज और येलो अलर्ट

रेड अलर्ट वाले जिले

जिला

स्थिति

टीकमगढ़

तीव्र लू

छतरपुर

तीव्र लू

पन्ना

तीव्र लू

सतना

तीव्र लू

ऑरेंज अलर्ट वाले जिले

दतिया, निवाड़ी, सागर, दमोह, कटनी, मैहर, उमरिया, रीवा, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली में तीव्र लू का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

येलो अलर्ट वाले जिले

ग्वालियर, भिंड, मुरैना, श्योपुर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, विदिशा, रायसेन, नरसिंहपुर, जबलपुर, मंडला, डिंडौरी, अनूपपुर, शहडोल, राजगढ़, शाजापुर, आगर-मालवा, उज्जैन, नीमच, मंदसौर और रतलाम में लू चलने की संभावना है।

MP weather update

भोपाल-इंदौर समेत इन शहरों में तेज गर्मी

भोपाल, इंदौर, झाबुआ, आलीराजपुर, धार, बड़वानी, खरगोन, बुरहानपुर, खंडवा, देवास, सीहोर, हरदा, नर्मदापुरम, बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी और बालाघाट में 40 से 43 डिग्री के बीच तापमान रहने का अनुमान है।

प्रदेश के प्रमुख शहरों का तापमान

शहर

अधिकतम तापमान

नौगांव

45.5°C

खजुराहो

45.4°C

दतिया

44.3°C

दमोह

44.0°C

जबलपुर

44.0°C

नरसिंहपुर

44.0°C

टीकमगढ़

44.0°C

राजगढ़

43.6°C

रीवा

43.6°C

सतना

43.6°C

रतलाम

43.2°C

सागर

43.2°C

गुना

43.1°C

खंडवा

43.1°C

ग्वालियर

43.0°C

भोपाल

41.6°C

इंदौर

41.0°C

27 मई तक जारी रहेगा गर्मी का प्रकोप

मौसम विभाग के मुताबिक, 31 मई तक गर्मी अपने चरम पर रह सकती है। अगले चार दिनों तक पूरे प्रदेश में भीषण गर्मी और लू का असर देखने को मिलेगा। 25 मई से शुरू हुए नौतपा के दौरान भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर और जबलपुर समेत पूरे प्रदेश में गर्म हवाएं चलने की संभावना है। कई शहरों में तापमान 46 डिग्री के करीब पहुंच सकता है।

क्या होता है येलो, ऑरेंज और रेड अलर्ट?

येलो अलर्ट
येलो अलर्ट का मतलब है कि मौसम खराब हो सकता है। लोगों को सतर्क रहने और मौसम अपडेट देखते रहने की सलाह दी जाती है।

Breaking News

ऑरेंज अलर्ट
ऑरेंज अलर्ट का मतलब है कि मौसम खतरनाक हो सकता है। बहुत जरूरी काम होने पर ही बाहर निकलें और सावधानी बरतें।

रेड अलर्ट
रेड अलर्ट बेहद गंभीर स्थिति को दर्शाता है। इसमें जान-माल के नुकसान का खतरा रहता है और लोगों को घरों में रहने की सलाह दी जाती है।

मौसम वैज्ञानिक ने दी ये सलाह

मौसम वैज्ञानिक के अनुसार, दोपहर 12 बजे से 3 बजे के बीच गर्मी का असर सबसे ज्यादा रहेगा। लोगों को इस दौरान धूप में निकलने से बचना चाहिए। इसके साथ ही लोगों को ज्यादा पानी पीने, शरीर को हाइड्रेट रखने और हल्के रंग के सूती कपड़े पहनने की सलाह दी है। बच्चों और बुजुर्गों को विशेष सावधानी बरतने को कहा गया है।

Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts