MP Weather Update :पूर्वी मध्य प्रदेश में कड़ाके की ठंड, नौगांव सबसे ठंडा; कई शहरों में तापमान 10 डिग्री से नीचे

भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्वी हिस्से में अब कड़ाके की ठंड ने लोगों की कंपकंपी बढ़ा दी है। सोमवार-मंगलवार की रात प्रदेश के कई जिलों में तापमान अचानक गिर गया। छतरपुर का नौगांव सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ठंडी हवाओं, शीतलहर और घने कोहरे ने जनजीवन के साथ-साथ रेल यातायात को भी प्रभावित किया है।
पूर्वी MP में सबसे ज्यादा असर
मौसम विभाग के मुताबिक, जेट स्ट्रीम की रफ्तार 287 किमी प्रति घंटे तक पहुंचने से उत्तर भारत से सर्द हवाएं मध्य प्रदेश में प्रवेश कर रही हैं। इसका सबसे ज्यादा असर पूर्वी जिलों में देखने को मिला है।
- नौगांव (छतरपुर): 3°C
- उमरिया: 3.1°C
- खजुराहो: 4.4°C
- राजगढ़: 4.6°C
- पचमढ़ी: 4.8°C
डिंडौरी में नर्मदा किनारे खड़ी गाड़ियों पर सुबह ओस की मोटी परत जम गई, जबकि पचमढ़ी झील क्षेत्र में हल्की धुंध देखी गई।
घना कोहरा, ट्रेनों पर असर
दतिया, खजुराहो, सतना, रीवा, सीधी, नौगांव और मंडला में घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी 50 से 200 मीटर तक सिमट गई। इसका असर रेल यातायात पर पड़ा और दिल्ली की ओर से आने वाली कई ट्रेनें 4 से 5 घंटे तक लेट रहीं।
25 से ज्यादा शहरों में पारा 10°C से नीचे
मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के करीब 25 शहरों में रात का तापमान 10 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया।
- भोपाल: 5.6°C
- इंदौर: 6.6°C
- ग्वालियर: 6.6°C
- जबलपुर: 7°C
- उज्जैन: 9.2°C
दिन में भी नहीं मिली राहत
ठंड का असर दिन के तापमान पर भी दिखा। ग्वालियर में एक ही दिन में अधिकतम तापमान 7 डिग्री गिरकर 15.9°C पहुंच गया। नौगांव, खजुराहो, रीवा और टीकमगढ़ जैसे शहरों में दिन का पारा 20-21 डिग्री के आसपास रहा।
प्रमुख शहरों का तापमान (डिग्री सेल्सियस)
|
शहर |
अधिकतम |
न्यूनतम |
|
नौगांव |
19.5 |
3.0 |
|
उमरिया |
24.6 |
3.1 |
|
खजुराहो |
20.1 |
4.4 |
|
राजगढ़ |
— |
4.6 |
|
पचमढ़ी |
24.2 |
4.8 |
|
भोपाल |
27.2 |
5.6 |
|
इंदौर |
28.1 |
6.6 |
|
ग्वालियर |
15.9 |
6.6 |
|
जबलपुर |
24.8 |
7.0 |
|
उज्जैन |
28.0 |
9.2 |
मौसम विभाग की चेतावनी
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, मंगलवार को भी सर्द हवाओं और शीतलहर का असर बना रहेगा। कोहरे के कारण सुबह और देर रात वाहन चलाते समय सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। खासतौर पर बुजुर्गों और बच्चों को ठंड से बचाव के निर्देश दिए गए हैं।
क्यों बढ़ रही ठंड
मौसम विभाग के अनुसार, दिसंबर और जनवरी में उत्तर भारत से आने वाली ठंडी हवाओं और वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण तापमान में गिरावट आती है। इस बार भी कई जिलों में शीतलहर और कोहरे का असर बढ़ा हुआ है। मौसम विभाग ने सलाह दी है कि, लोग सुबह-रात यात्रा से बचें और किसानों को फसलों की सुरक्षा के उपाय करने चाहिए।
वाहन चालकों के लिए सुरक्षा सुझाव
- हाई बीम की बजाय लो बीम हेडलाइट चालू रखें।
- फॉग लाइट ऑन करें।
- गति 30-40 km/h तक सीमित रखें।
- अचानक ब्रेक लगाने से बचें।
- रेलवे क्रॉसिंग पर सतर्क रहें।
- बाइक सवार हेलमेट और रिफ्लेक्टर जरूर पहनें।
ठंड से बचाव और स्वास्थ्य सुझाव
- गर्म पानी पिएं और शरीर को अच्छे से ढकें।
- बुजुर्ग, बच्चे और अस्थमा/हार्ट मरीज सुबह 8 बजे से पहले बाहर न निकलें।
- सिर, गर्दन, हाथ-पैर ढकें।
- फ्लू, खांसी और जुकाम होने पर डॉक्टर से सलाह लें।
- विटामिन C से भरपूर फल और सब्जियां खाएं।
- कोहरे और प्रदूषण से बचाव के लिए मास्क का उपयोग करें।
यह भी पढ़ें: इंदौर में दूषित पानी से हड़कंप : भागीरथपुरा में बुजुर्ग की मौत, 35 से ज्यादा बीमार; CM ने दिए सख्त निर्देश
फसलों और पशुओं के लिए सावधानी
- फसलों में नमी और रोग से बचाव करें।
- पशुशालाओं में उचित वेंटिलेशन बनाएं।
- टमाटर, मिर्च, फूलगोभी, सरसों की फसल का विशेष ध्यान रखें।
- खेतों में पाले से बचाव के लिए धुआं करते रहें।
रिकॉर्ड तोड़ रही सर्दी
- नवंबर में भोपाल में लगातार 15 दिन शीतलहर चली।
- 17 नवंबर को भोपाल में पारा 5.2°C तक गिरा।
- दिसंबर में इंदौर में पारा 6.4°C, भोपाल में 5°C से नीचे।
- दिसंबर और जनवरी में उत्तर भारत की ठंडी हवाओं के कारण कड़ाके की ठंड रहती है।
यह भी पढ़ें: CM In Ujjain : मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शुरू किया Coding for All और इंडस्ट्री-लीड स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम











