Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

MP में फिर बदलेगा मौसम! 17 जिलों पर बारिश का खतरा, 24-25 सितंबर को संभलकर निकलें बाहर

मध्य प्रदेश में एक बार फिर मौसम करवट लेने वाला है। मौसम विभाग के मुताबिक 23 सितंबर से प्रदेश में बारिश का नया दौर शुरू हो सकता है।
MP में फिर बदलेगा मौसम! 17 जिलों पर बारिश का खतरा, 24-25 सितंबर को संभलकर निकलें बाहर
मानसून जाने वाला था, लेकिन MP में फिर बरसेंगे बादल। 24-25 को 17 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

मध्य प्रदेश में एक बार फिर मौसम करवट लेने वाला है। प्रदेश में 23 सितंबर से बारिश का नया दौर शुरू होने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, 24 और 25 सितंबर को बारिश की गतिविधियां और तेज हो सकती हैं। इन दो दिनों में प्रदेश के 17 जिलों में भारी से अति भारी बारिश होने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार, बारिश का असर खास तौर पर प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में ज्यादा देखने को मिल सकता है। जबलपुर, रीवा, शहडोल और सागर संभाग के कई जिलों में तेज बारिश के आसार हैं। इसके अलावा भोपाल और नर्मदापुरम संभाग में भी बारिश का असर रहने की संभावना जताई गई है।

लो प्रेशर एरिया से बदलेगा मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी की ओर बने लो प्रेशर एरिया के कारण प्रदेश में बारिश का सिस्टम सक्रिय हो रहा है। इसी सिस्टम के चलते 23 सितंबर से कुछ जिलों में बारिश शुरू हो सकती है, जबकि 24 और 25 सितंबर को सिस्टम की स्ट्रॉन्ग एक्टिविटी देखने को मिल सकती है। प्रदेश में अब तक औसतन 33.7 इंच बारिश दर्ज की जा चुकी है। आने वाले दिनों में अगर तेज बारिश होती है तो बारिश का यह आंकड़ा और बढ़ सकता है।

महिला वकीलों के लिए बार काउंसिल में 30% आरक्षण का मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट! CJI ने विरोधी चिट्ठी पर उठाया सवाल

मानसून की विदाई से पहले तेज बारिश

मध्य प्रदेश से दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई सितंबर के आखिरी सप्ताह से शुरू होने की संभावना रहती है। ऐसे में मानसून की विदाई से पहले प्रदेश में बारिश का एक और दौर देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, अगले कुछ दिनों में कई इलाकों में मौसम बदल सकता है।

भोपाल में 62,500 प्रतिष्ठानों पर नजर! रहवासी इलाकों के कारोबार पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई

भोपाल और नर्मदापुरम में भी दिखा बारिश का असर

इससे पहले रविवार रात भोपाल के कई इलाकों में तेज बारिश हुई। सोमवार को भी शहर के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश दर्ज की गई। शाम के समय आसमान में बादल छाए रहे, जबकि रात में कोलार क्षेत्र में हल्की बारिश हुई। नर्मदापुरम में रविवार रात तेज हवा के बाद करीब 45 मिनट तक बारिश हुई। फेफरताल में 33 केवी बिजली लाइन पर पेड़ गिरने से बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई। इसके चलते शहर के करीब 40 प्रतिशत हिस्से में बिजली गुल रही। बारिश और तेज हवा का असर शहर के कुछ गणेश पंडालों पर भी पड़ा। रसूलिया, आशुतोष नगर और हरदा रोड स्थित महाराणा प्रताप मार्केट में बने पंडालों को नुकसान पहुंचने की जानकारी सामने आई है।

Garima Vishwakarma
By Garima Vishwakarma

गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

Latest Posts