Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

शहडोल और खंडवा में 'टापू' पर बने दो लग्जरी रिजॉर्ट्स के दरवाजे निजी निवेशकों के लिए खोलेगा एमपी टूरिज्म

शहडोल का ‘सरसी’ 60 साल के लिए पीपीपी मोड, खंडवा का ‘सैलानी’ मैनेजमेंट मोड पर दिया जाएगा, जल्द जारी होंगे टेंडर
शहडोल और खंडवा में 'टापू' पर बने दो  लग्जरी  रिजॉर्ट्स के दरवाजे निजी निवेशकों के लिए खोलेगा एमपी टूरिज्म
शहडोल का सरसी रिजॉर्ट
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    संतोष चौधरी

    भोपाल। राज्य सरकार शहडोल और खंडवा में 'आइलैंड' पर बने दो लग्जरी रिजॉर्ट्स के दरवाजे निजी निवेशकों के लिए खोलने जा रही है। एमपी टूरिज्म शहडोल के सरसी रिजॉर्ट को 60 साल के लिए पीपीपी मॉडल पर और खंडवा के सैलानी रिजॉर्ट को मैनेजमेंट मॉडल पर देने की तैयारी कर रहा है। इससे पहले भोपाल स्थित लेकव्यू रेसीडेंसी (लेक व्यू अशोका) के लिए पीपीपी मोड पर देने के लिए टेंडर जारी हो चुके हैं। सूत्रों के अनुसार, सरसी तो पिछले साल ही लॉन्च किया गया है, जबकि सैलानी सात साल पुरानी प्रॉपर्टी है। ये दोनों की लोकेशन आकर्षक हैं, इसके बावजूद दोनों प्रॉपर्टी घाटे में चल रही हैं। आइए, दोनों रिजॉर्ट्स पर एक नजर डालते हैं।

    शहडोल का सरसी रिजॉर्ट

    शुरुआत : 14 दिसंबर 2024

    लोकेशन : शहडोल में बाणसागर डैम के बैकवॉटर पर

    दूरी : बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व से 45, मैहर से 50 और सतना से

    60 किलोमीटर।

    लागत : 29 करोड़ रुपए

    एरिया : 35 हेक्टेयर

    सुविधाएं : 10 एसी रूम, रेस्टोरेंट, कॉन्फ्रेंस हॉल, बोट क्लब, लॉन, हेलीपैड, जेटी और तीन घाट, ऑर्गेनिक किचन गार्डन, वॉटर बाइक।

    खंडवा का सैलानी आइलैंड

    शुरुआत : 24 मई 2017

    लोकेशन : नर्मदा नदी पर बने इंदिरा सागर बांध के बैकवॉटर पर विकसित

    दूरी : इंदौर से 90 और ओंकारेश्वर से 12 किलोमीटर।

    लागत : 15 करोड़ रुपए।

    एरिया : 04 हेक्टेयर

    सुविधाएं : 22 एसी कॉटेज, एक एसी सुइट, रेस्टोरेंट, कॉन्फ्रेंस हॉल, बोट क्लब, लॉन, हेलीपैड, जेटी और तीन घाट, आॅर्गनिक किचन गार्डन, वॉटर बाइक, प्ले एरिया।

    रीजनल कॉन्क्लेव और ट्रैवल मार्ट में दिखाई जाएगी झलक

    -ग्वालियर में 26-27 अगस्त को प्रस्तावित रीजनल टूरिज्म कॉन्क्लेव में इन्हें प्रदर्शित किया जाएगा।

    -इसके बाद अक्टूबर में भोपाल में होने वाले ट्रैवल मार्ट में भी निवेशकों को दिखाया जाएगा।

    इससे बढ़ेगा एमपी टूरिज्म का रेवेन्यू  

    सरसी रिजॉर्ट आइलैंड को पीपीपी मोड पर 60 साल के लिए निवेशकों को दिया जाएगा। उसमें निवेशक मौजूदा प्रॉपर्टी और कोनिया टापू पर बने रूम और सुविधाएं जोड़ सकेंगे। वहीं सैलानी को मैनेजमेंट मोड में निवेशक को देंगे। मुनाफे के हिस्से से एमपी टूरिज्म का रेवेन्यू बढेगा। दोनों प्रॉपर्टी पर एमपी टूरिज्म का स्वामित्व रहेगा।

     डॉ. टी. इलैयाराजा, एमडी, मप्र राज्य पर्यटन विकास निगम

    Aniruddh Singh
    By Aniruddh Singh

    अनिरुद्ध प्रताप सिंह। नवंबर 2024 से पीपुल्स समाचार में मुख्य उप संपादक के रूप में कार्यरत। दैनिक जाग...

    Latest Posts