सीधी में भीषण सड़क हादसा : टैंकर और जीप की टक्कर में 8 की मौत, 15 घायल; 7 की हालत गंभीर

सीधी। मध्य प्रदेश के सीधी जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि 15 लोग घायल हुए हैं। घायलों में से 7 की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए रीवा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। हादसा कोतवाली थाना क्षेत्र के उपनी पेट्रोल पंप के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार टैंकर और तूफान जीप में आमने-सामने की टक्कर हो गई। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की।
कैसे हुआ हादसा?
जानकारी के मुताबिक, तूफान जीप में 21 लोग सवार थे, जो सिंगरौली जिले के देवरी और पंडरिया बहरी गांव के रहने वाले थे। यह सभी लोग मैहर के झोखो में मुंडन संस्कार के लिए जा रहे थे। तूफान जीप मैहर की ओर जा रही थी, जबकि टैंकर बहरी की ओर जा रहा था। तेज रफ्तार के कारण उपनी पेट्रोल पंप के पास दोनों वाहनों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जिनमें 5 महिलाएं और 3 पुरुष शामिल हैं। 15 लोग घायल हुए, जिनमें से 7 की हालत गंभीर है।
हादसे में जान गंवाने वाले लोग
- कुंजलाल साहू (32 वर्ष) – निवासी पड़रिया, जिला सीधी
- एतवरिया साहू (48 वर्ष) – निवासी पड़रिया, जिला सीधी
- गंगा साहू (60 वर्ष) – निवासी अमिलिया, सीधी
- एतवरिया साहू (50 वर्ष) – निवासी देवरी, जिला सीधी
- सुखरजुआ साहू (34 वर्ष) – निवासी देवरी, जिला सीधी
- फूलकली साहू (50 वर्ष) – निवासी देवरी, जिला सीधी
- सुशीला साहू (40 वर्ष) – निवासी देवरी, जिला सीधी
- एक अन्य मृतक की पहचान अभी नहीं हो पाई है।
घायलों की सूची
हादसे में घायल 15 लोगों में बच्चे, महिलाएं और पुरुष शामिल हैं। इनमें से कुछ की हालत नाजुक बनी हुई है।- ज्योति साहू (08 वर्ष)
- संध्या साहू (07 वर्ष)
- ममता साहू (30 वर्ष)
- शिवकुमार साहू (28 वर्ष)
- संतोष साहू (30 वर्ष)
- शिवम साहू (08 वर्ष)
- सुरेंद्र साहू (12 वर्ष)
- शिवनारायण साहू (23 वर्ष)
- आरती साहू (23 वर्ष)
- सरस्वती साहू (07 वर्ष)
- नीरज साहू (28 वर्ष)
- सौरव साहू (03 वर्ष)
- शिवशंकर साहू (32 वर्ष)
- ड्राइवर प्रदीप साहू (30 वर्ष)
- एक अन्य घायल जिसकी पहचान नहीं हो पाई है।











