Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

मप्र ने मेडलों की लगाई फिफ्टी, मॉडर्न पेंटाथलान और एथलेटिक्स में मिले 3 रजत

38वां नेशनल गेम्स 2025 : पदक तालिका में 19 स्वर्ण, 13 रजत और 18 कांस्य पदक के साथ मप्र चौथे स्थान पर बरकरार
मप्र ने मेडलों की लगाई फिफ्टी, मॉडर्न पेंटाथलान और एथलेटिक्स में मिले 3 रजत

भोपाल। उत्तराखंड आयोजित 38वें नेशनल गेम्स 2025 में शनिवार को मप्र के खिलाडियों ने मॉडर्न पेंटाथलान, एथलेटिक्स और ताइक्वांडो में शानदार प्रदर्शन करते हुए 3 रजत और 2 कांस्य पदक अपने नाम किए। इसी के साथ पदक तालिका में मप्र 19 स्वर्ण, 13 रजत और 18 कांस्य सहित 50 पदकों के साथ चौथे स्थान पर बरकरार है। बता दें कि रविवार को मप्र के खिलाड़ी शूटिंग (शॉटगन), टेनिस, फेंसिंग, जिमनास्टिक, एथलेटिक्स, मॉडर्न पेंटाथलान और विमेंस हॉकी में पदक के लिए जोर अजमाइश करेंगे।

मॉडर्न पेंटाथलान

मॉडर्न पेंटाथलान स्पर्धा के लेजर रन, व्यक्तिगत महिला वर्ग में मप्र की नेहा यादव ने 13:47.90 समय के साथ रजत पदक जीता। वहीं उत्तराखंड की ममता खत्री ने 11:51.68 समय के साथ स्वर्ण और उत्तराखंड की मंजू गोस्वामी ने 13:52.76 के साथ कांस्य पदक पर कब्जा जमाया।

एथलेटिक्स

एथलेटिक्स स्पर्धा के 1,500 मी. के महिला वर्ग में मप्र की दीक्षा ने 4:21.92 समय के साथ रजत पदक अपने नाम किया। वहीं दिल्ली की चंदा ने 4:17.74 समय के साथ स्वर्ण और पंजाब की अमनद ने 4:22.75 समय के साथ कांस्या जीता। इधर 1,500 मी. के पुरुष वर्ग में मप्र के रितेश ओहरे ने 3:46.64 समय के साथ रजत पदक अपने नाम किया। एस.एस.सी.बी. के यूनुस शाह ने 3:46.48 समय के साथ स्वर्ण और उत्तराखंड के राम सिंह ने 3:50.24 के समय के साथ कांस्य जीता। एथलेटिक्स स्पर्धा के 10,000 मी. पुरुष वर्ग में मप्र के विनोद सिंह ने 29:43.60 समय के साथ कांस्य पदक जीता। हिमाचल प्रदेश के सावन ने 28:49.93 समय के साथ स्वर्ण और महाराष्ट के किरण ने 29:04.76 समय के साथ रजत पदक अपने नाम किया।

ताइक्वांडो

ताइक्वांडो स्पर्धा के क्योरुगी के 63 केजी पुरुष वर्ग में मप्र के आदित्य प्रजापति ने कांस्य पदक अर्जित किया।

People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts