Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Sanjay Raut Hospitalized :सांसद संजय राउत की तबीयत अचानक बिगड़ी, मुंबई के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती; जानें हेल्थ अपडेट

सांसद संजय राउत की तबीयत अचानक बिगड़ी, मुंबई के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती; जानें हेल्थ अपडेट
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    उद्धव बालासाहेब ठाकरे (यूबीटी) गुट के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत को मुंबई के मुलुंड स्थित फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि वे पिछले कुछ समय से स्वास्थ्य संबंधी परेशानी से गुजर रहे थे। डॉक्टरों की एक विशेष टीम उनकी निगरानी कर रही है।

    कुछ दिन पहले ही संजय राउत ने एक्स पर पोस्ट करके बताया था कि उनकी तबीयत ठीक नहीं है और डॉक्टरों की सलाह पर वे करीब दो महीने तक सार्वजनिक जीवन से दूर रहेंगे। उन्होंने कहा था कि इस दौरान वे किसी राजनीतिक कार्यक्रम या सार्वजनिक गतिविधि में हिस्सा नहीं लेंगे और केवल इलाज और आराम पर ध्यान देंगे।

    संजय राउत महाराष्ट्र की राजनीति में एक खास पहचान रखते हैं और शिवसेना (यूबीटी) के प्रमुख प्रवक्ता के रूप में वे लगातार राजनीतिक मुद्दों पर मुखर रहते रहे हैं। उनकी तबीयत बिगड़ने की खबर से पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में चिंता का माहौल है।

    पीएम मोदी ने जताई थी चिंता

    जब राउत ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी तबीयत को लेकर जानकारी साझा की थी, तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की थी। पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा था- संजय राउत जी, आपके शीघ्र स्वस्थ होने और अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना कर रहा हूं।

    Twitter Post
    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...

    Latest Posts