PlayBreaking News

Mahavir Jayanti Holiday:30 या 31 मार्च? अवकाश की तारीख पर MP में असमंजस, सरकार ले रही फीडबैक

मध्यप्रदेश में महावीर जयंती के शासकीय अवकाश को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। सरकार ने फिलहाल 31 मार्च 2026 को छुट्टी घोषित की है लेकिन अब इसे बदलकर 30 मार्च करने की मांग तेज हो गई है।
Follow on Google News
30 या 31 मार्च? अवकाश की तारीख पर MP में असमंजस, सरकार ले रही फीडबैक
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    मध्यप्रदेश में महावीर जयंती के शासकीय अवकाश को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। सरकार ने फिलहाल 31 मार्च 2026 को छुट्टी घोषित की है लेकिन अब इसे बदलकर 30 मार्च करने की मांग तेज हो गई है। बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही दलों के विधायक मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र लिखकर तारीख में संशोधन की अपील कर चुके हैं।

    विधायकों ने उठाई तारीख बदलने की मांग

    पृथ्वीपुर से विधायक नितेंद्र बृजेंद्र सिंह राठौर ने मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में कहा है कि जैन धर्म की परंपराओं के अनुसार इस साल भगवान महावीर स्वामी का जन्म कल्याणक 30 मार्च को मनाया जाएगा। ऐसे में 31 मार्च को घोषित अवकाश को बदलकर 30 मार्च किया जाना चाहिए। इसी तरह बंडा (सागर) से विधायक वीरेंद्र सिंह लम्बरदार ने भी शासन से 30 मार्च को अवकाश घोषित करने की मांग की है। उनका कहना है कि पंचांग और धार्मिक मान्यताओं के आधार पर देशभर में महावीर जयंती 30 मार्च को ही मनाई जाएगी, इसलिए उसी दिन छुट्टी होना अधिक उपयुक्त रहेगा।

    ये भी पढ़ें: भोपाल: इंस्टाग्राम फ्रेंड ने बुलाकर किया रेप, होटल में 2 घंटे तक बनाए रखा बंधक रखा; परिजन ने लगाए गैंगरेप के आरोप

    सरकार के पास अलग-अलग सुझाव

    दूसरी ओर सरकार को ऐसे सुझाव भी मिले हैं कि पहले से घोषित 31 मार्च की छुट्टी को ही यथावत रखा जाए। इस वजह से मामला अभी विचाराधीन है और अंतिम फैसला नहीं लिया गया है। मुख्य सचिव कार्यालय इस पूरे मुद्दे पर विभिन्न स्तरों से फीडबैक जुटा रहा है, ताकि जनभावनाओं और प्रशासनिक जरूरतों के बीच संतुलन बनाया जा सके।

    हाईकोर्ट का हवाला भी दिया गया

    विधायकों ने अपने पत्र में यह भी उल्लेख किया है कि जबलपुर हाईकोर्ट ने अपनी अधिसूचना में संशोधन करते हुए 30 मार्च को अवकाश घोषित किया है। इसे आधार बनाकर राज्य सरकार से भी इसी तरह का निर्णय लेने की अपील की गई है।

    ये भी पढ़ें: MP news: 1 अप्रैल से महंगा होगा सफर: चुकाना होगा 5 से 10 प्रतिशत ज्यादा टोल टैक्स, लोगों में नाराजगी

    जनभावनाओं का मुद्दा बना फैसला

    विधायकों का तर्क है कि धार्मिक परंपराओं और जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए अवकाश की तारीख तय की जानी चाहिए। उन्होंने पहले होली के अवकाश में किए गए बदलाव का उदाहरण देते हुए सरकार से इस मामले में भी सहानुभूतिपूर्वक निर्णय लेने का आग्रह किया है। फिलहाल, सरकार इस मुद्दे पर मंथन कर रही है और जल्द ही अवकाश की अंतिम तारीख को लेकर स्पष्ट निर्णय सामने आ सकता है।

    Sumit Shrivastava
    By Sumit Shrivastava

    मास कम्युनिकेशन में Ph.D और M.Phil पूर्ण की है तथा टीवी और डिजिटल मीडिया में काम करने का अनुभव रखते ...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts