Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

बेगमगंज में शिक्षक दिवस पर नगर पालिका परिषद ने किया 250 शिक्षकों का सम्मान

बेगमगंज में शिक्षक दिवस पर नगर पालिका परिषद ने नसिया गार्डन में शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया। पूर्व कैबिनेट मंत्री रामपाल सिंह और नगर पालिका अध्यक्ष संदीप लोधी ने करीब 250 शिक्षक-शिक्षिकाओं और सेवानिवृत्त वरिष्ठ शिक्षकों को शाल, श्रीफल व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। 
बेगमगंज में शिक्षक दिवस पर नगर पालिका परिषद ने किया 250 शिक्षकों का सम्मान
बेगमगंज। शिक्षक दिवस पर नगर पालिका परिषद ने शिक्षकों का सम्मान किया।

बेगमगंज। शिक्षक दिवस के अवसर पर नगर पालिका परिषद बेगमगंज की ओर से नसिया गार्डन में शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री रामपाल सिंह एवं नगर पालिका अध्यक्ष संदीप लोधी ने नगर के करीब 250 शिक्षक-शिक्षिकाओं सहित सेवानिवृत्त वरिष्ठ शिक्षकों को शाल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। समारोह में बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं, सेवानिवृत्त शिक्षक, जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी, पार्षद और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

शिक्षक ज्ञान के साथ संस्कार और व्यक्तित्व का निर्माण करते हैं

नगर पालिका अध्यक्ष संदीप लोधी ने कहा कि शिक्षक समाज की मजबूत नींव तैयार करने का कार्य करते हैं। वे अपने ज्ञान, संस्कार और मार्गदर्शन से विद्यार्थियों के व्यक्तित्व का निर्माण करते हैं और उन्हें जीवन में आगे बढ़ने की दिशा दिखाते हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षकों का सम्मान वास्तव में ज्ञान, संस्कार और शिक्षा का सम्मान है।

रामपाल सिंह बोले- शिक्षक राष्ट्र के भविष्य के निर्माता

पूर्व कैबिनेट मंत्री रामपाल सिंह ने कहा कि शिक्षक समाज और राष्ट्र के भविष्य के निर्माता हैं। वे केवल ज्ञान प्रदान करने वाले नहीं, बल्कि संस्कार, अनुशासन और जीवन-मूल्यों की शिक्षा देने वाले सच्चे मार्गदर्शक हैं। उनके त्याग, समर्पण और योगदान से आने वाली पीढ़ियां बेहतर भविष्य की ओर आगे बढ़ती हैं। उन्होंने कहा कि समाज शिक्षकों के योगदान का सदैव ऋणी रहेगा। रामपाल सिंह ने सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

ये भी पढ़ें: इंदौर मेट्रो अब चलेगी 17 किमी-सीएम डॉ. यादव और केंद्रीय मंत्री खट्टर ने हरी झंडी दिखाई, सफर भी किया

अतिथियों ने व्यक्त किए विचार

मंचासीन अतिथियों राकेश भार्गव, जगदीश लोधी, कमल सिंह साहू, मेहरबान सिंह लोधी और राजा दिग्विजय सिंह सहित अन्य वक्ताओं ने भी शिक्षक दिवस पर शिक्षकों के योगदान पर विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि शिक्षक केवल पाठ्यक्रम का ज्ञान देने तक सीमित नहीं होते, बल्कि विद्यार्थियों के चरित्र निर्माण और समाज को सही दिशा देने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

पत्रकारों का भी किया सम्मान

समारोह के दौरान नगर के वरिष्ठ एवं सेवानिवृत्त शिक्षकों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। शिक्षकों ने नगर पालिका द्वारा आयोजित सम्मान समारोह की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन उनके मनोबल को बढ़ाने के साथ समाज में शिक्षा और शिक्षक के महत्व को भी स्थापित करते हैं। कार्यक्रम के अंत में नगर के पत्रकारों का भी सम्मान किया गया। अतिथियों ने पत्रकारों को स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके सामाजिक एवं जनहित से जुड़े कार्यों के लिए सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन सेवानिवृत्त शिक्षक प्रदीप सोनी ने किया। समारोह में नगर पालिका के पार्षद, पार्टी पदाधिकारी, शिक्षक-शिक्षिकाएं, सेवानिवृत्त शिक्षक और बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें: टीचर्स डे पर CM डॉ मोहन यादव का बड़ा ऐलान: अब ऑफलाइन होगी TET परीक्षा, प्रदेश के डेढ़ लाख शिक्षक देंगे एग्जाम

Anand Sharma
By Anand Sharma

Latest Posts