High Court News : हाईकोर्ट ने विधायक संजय पाठक से पूछा- क्यों न आपराधिक अवमानना की कार्रवाई की जाए?

जज से फोन पर संपर्क की कोशिश के मामले में मप्र हाईकोर्ट ने विजयराघौगढ़ विधायक संजय पाठक से जवाब मांगा है। कोर्ट ने कहा है कि क्यों न आपराधिक अवमानना की कार्रवाई की जाए?
Follow on Google News
हाईकोर्ट ने विधायक संजय पाठक से पूछा- क्यों न आपराधिक अवमानना की कार्रवाई की जाए?
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    जबलपुर। भाजपा विधायक संजय पाठक को हाईकोर्ट ने गुरुवार को संज्ञान लेकर शोकॉज नोटिस जारी किया है। जस्टिस विशाल मिश्रा से संपर्क करने की कोशिश के मामले पर सुनवाई करते हुए  चीफ जस्टिस संजीव सचदेवा और जस्टिस विनय सराफ की डिवीजन बेंच ने उनसे पूछा है कि क्यों न उनके खिलाफ आपराधिक अवमानना मामले की कार्रवाई की जाए? 

    आशुतोष दीक्षित ने लगाई याचिका

    गौरतलब है कि 1 सितंबर 2025 को जस्टिस विशाल मिश्रा ने ओपन कोर्ट में खुलासा किया था कि विधायक संजय पाठक ने उनसे संपर्क करने की कोशिश की है। जस्टिस मिश्रा ने मामला अपनी बेंच से हटाकर किसी अन्य बेंच में सूचीबद्ध करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद भी विधायक संजय पाठक के खिलाफ कोई कार्रवाई न होने पर आशुतोष दीक्षित की ओर से हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की गई थी। याचिका में विधायक संजय पाठक के खिलाफ कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए जाने की राहत चाही गई थी।

    Featured News

    शोकॉज नोटिस जारी किया

    मामले पर गुरुवार को हुई सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता की ओर से अधिवक्ता अरविन्द श्रीवास्तव व पुनीत श्रोती हाजिर हुए थे। सुनवाई के दौरान बेंच ने याचिका का निराकरण कर दिया और फिर संज्ञान लेकर विधायक संजय पाठक को आपराधिक अवमानना का शोकॉज नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। 

    मीडिया को रोकने से हाईकोर्ट का इनकार

    सुनवाई के दौरान विधायक संजय पाठक की ओर से कहा गया कि इस मामले को मीडिया में जाने से रोका जाए। इस दलील को नकारते हुए बेंच ने कहा कि हम मीडिया को रोकने के कोई निर्देश जारी नहीं करेंगे।

    Naresh Bhagoria
    By Naresh Bhagoria

    नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts