MP Corona Update : 24 घंटे में 8062 नए मामले, सांसद साध्वी प्रज्ञा हुईं संक्रमित; प्रदेश में 15-18 वर्ष के किशोरों का आज से वैक्सीनेशन का दूसरा चरण शुरू

Follow on Google News
मध्यप्रदेश में रविवार को 74 हजार 554 लोगों की कोरोना जांच की गई। जिसमें 8602 नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसमें सबसे ज्यादा मामले भोपाल में 1757 नए संक्रमित मिले हैं। प्रदेश में टेस्टिंग कम होने के कारण फिर से नए संक्रमितों की संख्या में गिरावट आई है। वहीं इंदौर और ग्वालियर में कोरोना से 1-1 मरीज की मौत हुई है।

सांसद साध्वी को हुआ कोरोना

भोपाल सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्होंने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। लिखा- मैं चिकित्सकों की देख-रेख में हूं। 2 दिनों में जो भी मेरे संपर्क में आए हैं सभी से आग्रह है कि सचेत रहें और आवश्यकता पड़ने पर कोरोना टेस्ट भी करवा लें।

कोरोना संक्रमण काबू में : गृह मंत्री

गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि प्रदेश में कोरोना संक्रमण लगातार काबू में आता जा रहा है। पिछले 24 घंटे में 10 हजार 748 लोग कोरोना से रिकवर हुए हैं। वर्तमान में संक्रमण दर 10.82% और रिकवरी रेट 91.08% है।

किशोरों के वैक्सीनेशन का दूसरा चरण शुरू

गृह मंत्री ने बताया कि प्रदेश में 15 से 18 वर्ष के किशोर आयु वर्ग के लिए आज से कोरोना वैक्सीनेशन का दूसरा चरण शुरू हो गया है। इस आयु वर्ग के सभी पात्र बच्चों से वैक्सीनेशन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने और उनके माता-पिता से सहयोग की करबद्ध अपील है।

प्रमुख शहरों में नए केस

  • राजधानी भोपाल में 1757 नए संक्रमित मिले हैं। यहां संक्रमण दर इंदौर के मुकाबले दो गुनी से ज्यादा है।
  • इंदौर में एक ही दिन में संक्रमण दर में 4% से अधिक की कमी आई है। रविवार को 1197 नए संक्रमित मिले हैं। यहां एक मरीज की कोरोना से मौत हुई है। जबकि शनिवार को 1784 मिले थे। इसके साथ ही शनिवार को संक्रमण दर जो10% थी, वो घटकर 13% हो गई।
  • आज ग्वालियर में मिले 162 नए कोरोना पॉजिटिव, 1 की हुई मौत। यहां एक्टिव केस 1872 हुए हैं।
  • आज जबलपुर में मिले 410 कोरोना पॉजिटिव, यहां एक्टिव केस 4798 हुए हैं।

इन जिलों में नए मामले

प्रदेश के अशोकनगर में 115, बालाघाट में 150, बैतूल में 154, दतिया में 105, देवास में 223, हरदा में 113, होशंगाबाद में 192, झाबुआ में 107, खंडवा में 158, खरगोन में 280, मंडला में 101, राजगढ़ में 100, रतलाम में 119, रीवा में 138, सागर में 131, सीहोर में 279, सिवनी में 142, शिवपुरी में 110, उज्जैन में 194, विदिशा में 130 संक्रमित मिले हैं। मध्यप्रदेश की अन्य खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts