PlayBreaking News

12 फरवरी तक टल सकता है BJP प्रदेशाध्यक्ष चुनाव, पीएम से मिले डिप्टी सीएम राजेन्द्र शुक्ल, दावेदारों की रेस में सबसे आगे ये विधायक

Follow on Google News
12 फरवरी तक टल सकता है BJP प्रदेशाध्यक्ष चुनाव, पीएम से मिले डिप्टी सीएम राजेन्द्र शुक्ल, दावेदारों की रेस में सबसे आगे ये विधायक
मध्यप्रदेश में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव की हलचल तेज हो गई है। इसी बीच प्रदेश अध्यक्ष के दावेदारों में से एक डिप्टी सीएम राजेन्द्र शुक्ल ने दिल्ली में पीएम मोदी से मुलाकात की। बता दें कि ब्राह्मण वर्ग के नेताओं में राजेन्द्र शुक्ल का नाम तेजी से चल रहा है। इसके साथ ही पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, गोपाल भार्गव, रामेश्वर शर्मा, आलोक शर्मा, अर्चना चिटनीस, आशीष दुबे प्रदेश अध्यक्ष की दौड़ में शामिल हैं।

प्रदेश प्रतिनिधियों की लिस्ट पर मंथन

प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव में 400 से ज्यादा प्रतिनिधि भाग लेंगे। इनमें 4 सांसद, 16 विधायक और 230 विधानसभाओं से एक-एक प्रतिनिधि के अलावा दो-दो विधानसभाओं के क्लस्टर का एक प्रतिनिधि हिस्सा लेगा। सोमवार को भोपाल में प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव में भाग लेने वाले प्रदेश प्रतिनिधियों की लिस्ट पर देर तक मंथन चला। प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा ने लंबी बैठक की।

12 फरवरी तक टल सकता है चुनाव

एमपी बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव कराने के लिए केन्द्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पर्यवेक्षक बनाया गया है, लेकिन एमपी बीजेपी को अब तक धर्मेंद्र प्रधान के भोपाल आने का कार्यक्रम नहीं मिला है। जानकारी के मुताबिक 6 और 7 फरवरी को प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव हो सकता है। यदि इन तारीखों में चुनाव नहीं हुआ तो फिर 12 फरवरी तक चुनाव टाला जा सकता है।

दावेदारों की रेस में सबसे आगे ये विधायक

प्रदेश अध्यक्ष के दावेदारों की रेस में बैतूल से विधायक हेमंत खंडेलवाल सबसे आगे हैं। हेमंत के नाम पर सीएम डॉ. मोहन यादव सहमत हैं। हेमंत के नाम पर संघ भी सहमत है। सूत्रों के अनुसार  बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष का कार्यकाल तीन साल का होता है। अगले तीन सालों में विधानसभा और लोकसभा कोई चुनाव नहीं हैं। ऐसे में पार्टी वोटर्स के गणित से ज्यादा पार्टी में समन्वय बनाकर चलने वाले चेहरे को कमान देने की तैयारी में है। ये भी पढ़ें- Mahakumbh 2025 : महाकुंभ में अब तक 37 करोड़ ने लगाई डुबकी, अफवाह फैलाने वाले 8 लोगों पर FIR; श्रद्धालुओं के लिए हनुमान मंदिर-अक्षयवट बंद
Vaishnavi Mavar
By Vaishnavi Mavar
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts