PlayBreaking News

बंगाल चुनाव 2026:'मेरा बूथ सबसे मजबूत', सांसद आलोक शर्मा के नेतृत्व में गोलाघाट में बूथ मैनेजमेंट पर जोर

असम विधानसभा चुनाव के मद्देनजर काजीरंगा लोकसभा क्षेत्र के गोलाघाट विधानसभा में भाजपा ने बूथ स्तर पर अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए एक अभियान शुरू किया है। सांसद आलोक शर्मा के नेतृत्व में लगातार बैठकें और कार्यशालाएं आयोजित कर कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया जा रहा है।
Follow on Google News
'मेरा बूथ सबसे मजबूत', सांसद आलोक शर्मा के नेतृत्व में गोलाघाट में बूथ मैनेजमेंट पर जोर
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    गोलाघाट विधानसभा में भाजपा ने सांसद आलोक शर्मा के नेतृत्व में बूथ मैनेजमेंट को चुनावी रणनीति का केंद्र बना दिया है। लगातार बैठकों और प्रशिक्षण कार्यक्रमों के जरिए कार्यकर्ताओं को पूरी तरह तैयार किया जा रहा है, जिससे चुनाव में बेहतर परिणाम की उम्मीद जताई जा रही है।

    बैठकों में कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र

    3 अप्रैल को पदुमोनी मंडल के द्विनांग रतनपुर पंचायत (बूथ क्रमांक 144) और अठखेलिया मंडल के पुलिबोर पंचायत (बूथ क्रमांक 003) में बूथ कमेटी की बैठकें आयोजित की गईं। इन बैठकों में सांसद आलोक शर्मा ने सीधे कार्यकर्ताओं से संवाद किया। इसके साथ ही उन्होंने 'बूथ जीता, चुनाव जीता' का मंत्र देते हुए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियों का एहसास कराया। बैठक में निरंजन हेंडीकोइ, पूना बोरा, केशव सैकिया, अजीत दास, बुधिराम, दिगांता बोरा, उज्ज्वल सैकिया, रेनिता बोरा और लखी पसारी सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

    /img/118/1775316228519

    अजंता निओग की जीत के लिए बनाई गई रणनीति

    बैठकों में भाजपा प्रत्याशी अजंता निओग को अधिकतम मतों से विजयी बनाने का संकल्प दिलाया गया। सांसद आलोक शर्मा ने कार्यकर्ताओं से घर-घर संपर्क और मतदाता सूची पर मेहनत से काम करने की अपील की। पुलिबोर पंचायत की बैठक में प्रमोद सूतिया, वेदांता विकास गोहाई और निमिषा सैकिया हेंडीकोइ भी शामिल रहे। सभी नेताओं ने मिलकर बूथ स्तर पर मजबूत नेटवर्क तैयार करने पर जोर दिया।

    /img/118/1775316342401

    पोलिंग एजेंट्स को दी गई खास ट्रेनिंग

    4 अप्रैल को नगर मंडल में पोलिंग एजेंट्स और रिलीवर के लिए प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई, जिसमें सांसद आलोक शर्मा ने मुख्य रूप से मार्गदर्शन दिया। उन्होंने मतदान दिवस की पूरी प्रक्रिया समझाते हुए बताया कि मतदान शुरू होने से पहले से लेकर अंत तक हर कार्यकर्ता की भूमिका बेहद अहम है। फर्जी मतदान रोकने, सतर्क निगरानी रखने और जरूरत पड़ने पर आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया भी विस्तार से समझाई गई।

    /img/118/1775316287208

    सभी की अलग-अलग जिम्मेदारी बांटी गई

    कार्यशाला में बूथ अध्यक्ष, सेक्रेटरी, पालक, शक्ति केंद्र प्रमुख और रिलीवर की जिम्मेदारियों को स्पष्ट रूप से बताया गया। मतदान केंद्र की व्यवस्थाओं से जुड़ी छोटी-छोटी बातों पर भी विशेष ध्यान दिलाया गया। इस दौरान दुलुमोनी बारबोरा, जयंत गोस्वामी, रंजन सैकिया, सीमांता बोरा और अर्चना बोरा सैकिया सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। बड़ी संख्या में बूथ अध्यक्ष और कार्यकर्ताओं की उपस्थिति ने संगठन की सक्रियता को दर्शाया।

    Rohit Sharma
    By Rohit Sharma

    पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts