गैजेटटेक और ऑटोमोबाइल्स

Motorola का बजट स्मार्टफोन Moto E30 लॉन्च, 48MP कैमरा और 5000mAh बैटरी है खूबी

नई दिल्ली। मोटोरोला ने अपने स्मार्टफोन्स की रेंज को बढ़ाते हुए E सीरीज के नए Moto E30 फोन को लॉन्च कर दिया है। Moto E30 काफी हद तक Moto E40 जैसा ही है जिसे पिछले महीने यूरोप और भारतीय बाजार में पेश किया गया है। कंपनी ने इस फोन को दक्षिण अमेरिका के कुछ हिस्सों में लॉन्च किया है। माना जा रहा है कि कंपनी इस फोन का ग्लोबल लॉन्च भी जल्द कर सकती है। Moto E30 को गूगल के एंड्रॉयड गो के साथ पेश किया गया है।

Moto E30 की कीमत और उपलब्धता

Moto E30 को फिलहाल दक्षिण अमेरिकी बाजार में लॉन्च किया गया है। Moto E30 की कीमत 529,900 कोलम्बिया पेसो यानी करीब 10,200 रुपए है। यह कीमत 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज की है। फोन ब्लू और अर्बन ग्रे कलर में उपलब्ध है। फोन की ग्लोबल उपलब्धता के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। पिछले महीने Moto E40 को भारत में 9,499 रुपए की कीमत पर लॉन्च किया गया था।

Infinix Note 11 स्मार्टफोन लॉन्च, मिलेगा 50MP का रियर कैमरा और स्ट्रांग बैटरी

Moto E30 की स्पेसिफिकेशन

Moto E30 में एंड्रॉयड 11 का गो एडिशन दिया गया है। इसके अलावा इसमें 6.5 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 720×1600 पिक्सल है। इसके अलावा आस्पेक्ट रेशियो 20:9 और रिफ्रेश रेट 90Hz है। डिस्प्ले का पैनल मैक्स विजन आईपीएस है। फोन में Unisoc T700 ऑक्टाकोर प्रोसेसर, 2 जीबी रैम और 32 जीबी की स्टोरेज है।

Moto E30 का कैमरा

इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें प्राइमरी लेंस 48 मेगापिक्सल का है जिसका अपर्चर f/1.79 है। वहीं दूसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का डेप्थ और तीसरा 2 मेगापिक्सल का मैक्रो है। सेल्फी के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

Moto E30 की बैटरी

Moto E30 में 5000mAh की बैटरी दी गई है जिसके साथ 10W की चार्जिंग का सपोर्ट है। बैटरी लाइफ को लेकर 40 घंटे के बैकअप का दावा किया गया है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4G LTE, Wi-Fi 802.11 a/b/g/n, ब्लूटूथ v5, GPS/A-GPS, यूएसबी टाईप-सी पोर्ट और 3.5mm का हेडफोन जैक है। फोन में रियर माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।

संबंधित खबरें...

Back to top button