PlayBreaking News

मां ने बच्चे के गर्म चाकू से हाथ-पैर दागे, बोली- मैं अपने बच्चे को जलाऊं या मारूं

खजराना थाना इलाके का मामला, बच्चे के शरीर में गहरे जख्म हो गए हैं
Follow on Google News
इंदौर। खजराना इलाके में एक महिला ने तीन साल के बच्चे के शरीर को गर्म चाकू से दाग दिया। उसके हाथ और पैर में जख्म हो गए हैं। बच्चा एक दरगाह के पास घूम रहा था, तभी उसके पिता ने देख लिया और फिर घटना के बारे में पता चला। महिला और उसके पति का 8 महीने पहले तलाक हो गया था। इसके बाद उसने किसी दूसरे व्यक्ति से निकाह कर लिया था। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, 2012 में सद्दाम का निकाह अंजुम नाम की महिला से हुआ था। उनके दो बेटे और बेटी है। 1 जनवरी 2021 को पत्नी अंजुम किसी दूसरे व्यक्ति के साथ भाग गई थी। उसके साथ छोटा बेटा अफ्फान भी था। इसके बाद उसने तलाक ले लिया। कुछ दिनों पहले सद्दाम और उसके पिता मुस्ताक को बेटा अफ्फान खजराना इलाके के दरगाह के पास घूमते मिला। अफ्फान के शरीर पर दागने के निशान थे। बच्चे से जब पूछा गया तो उसने बताया कि मां चाकू गर्म करके जलाती है। उसे कोई बचाता भी नहीं है। इसके बाद सद्दाम अपने बेटे अफ्फान को साथ घर ले आए। पति ने चाकू से पत्नी की नाक काटी, एक हिस्सा कटकर अलग हुआ, काम पर नहीं जाने को लेकर विवाद

पति ने थाने जाकर शिकायत की

सद्दाम का कहना था कि मंगलवार देर रात अंजुम को पता चला तो वह घर पहुंची। उसने कहा कि बच्चा मुझे लौटा दो। मैंने मना किया तो वो विवाद करने लगी। करीब दो घंटे तक हंगामा करती रही। बच्चे के पिता ने अंजुम से कहा कि क्या उसको मार दोगी। इस पर महिला ने कहा- मेरा बच्चा है, इसे मार दूं या जलाऊं... तुम्हें क्या? इसके बाद पति ने खजराना थाने पहुंचकर एफआईआर दर्ज कराई।
मंगलवार देर रात फरियादी सद्दाम हुसैन ने अंजुम के खिलाफ शिकायत की। इसके बाद आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया।- दिनेश वर्मा, टीआई, खजराना थाना
गर्लफ्रेंड के फोटो पर कमेंट किया तो 18 साल के लड़के को मार डाला, पहले गले मिले फिर डांस किया और मार दिए चाकू
Piyush Singh Rajput
By Piyush Singh Rajput
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts