PlayBreaking News

पति ने चाकू से पत्नी की नाक काटी, एक हिस्सा कटकर अलग हुआ, काम पर नहीं जाने को लेकर विवाद

भोपाल के खजूरी सड़क इलाके की घटना, महिला को अस्पताल में भर्ती कराया
Follow on Google News
भोपाल। राजधानी के खजूरी सड़क इलाके में पति ने पत्नी की चाकू से नाक काट दी। महिला की हालत गंभीर है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। पत्नी मजदूरी करके घर चलाती है। जबकि पति उसके पैसों शराब पीता है। इसी बात को लेकर दोनों में विवाद होता था। घटना के बाद पति फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। खजूरी सड़क थाना की टीआई संध्या मिश्रा ने बताया कि यहां बरखेड़ा बोंदर में 35 साल की महिला मजदूरी करती है। सोमवार रात उसका पति शराब पीकर घर पहुंचा। इस पर महिला ने कहा कि रोज शराब पीकर पैसे बर्बाद कर रहे हो। कुछ काम धंधा क्यों नहीं कर रहे हो। इसी को लेकर दोनों में विवाद होने लगा। आसपास के लोग आ गए और दोनों को समझाइश देकर मामला शांत कराया। मंगलवार सुबह करीब 10 बजे फिर दोनों के बीच विवाद हो गया और गुस्से में प्रीतम ने चाकू से पत्नी के चेहरे पर हमला कर दिया। इससे उसकी नाक का एक हिस्सा कटकर अलग हो गया। गर्लफ्रेंड के फोटो पर कमेंट किया तो 18 साल के लड़के को मार डाला, पहले गले मिले फिर डांस किया और मार दिए चाकू

महिला की नाक का ऑपरेशन होगा

हमले के बाद महिला की नाक से खून ज्यादा बहने लगा और हालत बिगड़ने लगी तो पड़ोस में रहने वाली बहन ने उसे करोंद में एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। यहां महिला का इलाज चल रहा है। डॉक्टर्स का कहना है कि महिला खतरे से बाहर है। उसकी नाक का ऑपरेशन कर ठीक किया जाएगा।

काम पर नहीं जाता पति, पत्नी के पैसे से शराब पीता है

महिला के तीन बेटियां और दो बेटे हैं। उसने पुलिस को बताया कि पति काम पर नहीं जाता। वह मजदूरी करके जो कमाकर लाती है, उसे छुड़ा लेता है और शराब पीता है। मंगलवार को भी वह काम पर नहीं जा रहा था। इसी बात को लेकर झगड़ने लगा और चाकू मार दिया। इंदौर में प्रॉपर्टी डीलर की चाकू मारकर हत्या, बदमाश आए और बोले- पहचानते हो मुझे? फिर गले में चाकू घोंप दिया
Piyush Singh Rajput
By Piyush Singh Rajput
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts