100 दिन में पैसा डबल... झांसा देकर लोगों से 5 करोड़ की ठगी, आरोपी कंपनी का संचालक फरार

Follow on Google News
100 दिन में पैसा डबल... झांसा देकर लोगों से 5 करोड़ की ठगी, आरोपी कंपनी का संचालक फरार
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बड़ा धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। जहां एक शख्स ने फिल्मी स्टाइल में लोगों को 100 दिनों में पैसा दोगुना करने का झांसा देकर 5 करोड़ रुपए ठग लिए। आरोपी ने खुद को एक कुशल फंड मैनेजर बताया और अपनी कंपनी ए स्क्वायर ग्लोबल कंसल्टेंसी के माध्यम से इस ठगी को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी की धारा में FIR दर्ज की है।

    ठगी का मास्टरमाइंड और तरीका

    इस धोखाधड़ी के मुख्य आरोपी की पहचान अनिरुद्ध दलवी के रूप में हुई है। जो कर्नाटक के बेलगाम का रहने वाला है। वह अपनी कंपनी ए स्क्वायर ग्लोबल कंसल्टेंसी के जरिए लोगों को झांसे में लेता था। अनिरुद्ध ने लोगों को यकीन दिलाया कि उसने इंटरनेशनल मार्केट में टेक्निकल एनालिसिस का कोर्स किया है और वह एक अनुभवी फंड मैनेजर है। उसने महंगे होटलों में सेमिनार आयोजित कर लोगों को अमीर बनने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान वह निवेशकों को अपना एक डीमैट खाता दिखाता था। जिसमें 100 करोड़ से अधिक की इक्विटी थी जिससे लोग उसकी बातों पर आसानी से भरोसा कर लेते थे।

    झांसे में आए निवेशक

    रायपुर के अनवर मोहम्मद ने बताया कि उन्हें सोशल मीडिया और यूट्यूब से इस कंपनी के बारे में पता चला। अनिरुद्ध ने उन्हें प्रतिदिन 2% ब्याज का लालच दिया। जिससे 100 दिनों में निवेश की गई रकम दोगुनी हो जाती। जिसके बाद  अनवर ने 5 लाख 40 हजार रुपए उसके कंपनी ए स्क्वायर ग्लोबल कंसलटेंसी के बैंक अकाउंट में डाल दिए।

    विश्वास दिलाने के लिए अनिरुद्ध ने अनवर को उनके निवेश का एक हिस्सा वापस भी किया। इसके बाद अनवर कहने पर उसके परिचितों जैसे व्यास कश्यप, नीरज कुमार शर्मा, चतुर देवांगन, विवेक श्रीवास, रविंद्र पटेल समेत 12 लोगों ने इस स्कीम मे पैसे लगाए। इन निवेशकों में झारखंड और आंध्र प्रदेश के लोग भी शामिल थे। आरोपी ने सुरक्षा के लिए निवेशकों को जमीन के एग्रीमेंट और चेक देने का झूठा वादा भी किया।

     कैसे हुआ फर्जीवाड़े का खुलासा 

    बता दें कि, जनवरी से अप्रैल 2025 के बीच इन लोगों ने कैश और ऑनलाइन पेमेंट के जरिए 5 करोड़ से अधिक की राशि निवेश कर दी। लेकिन जब अप्रैल 2025 के बाद निवेशकों ने अपने पैसे वापस मांगे तो अनिरुद्ध ने सॉफ्टवेयर अपडेट, वेबसाइट हैकिंग जैसे बहाने बनाना शुरू कर दिया। कुछ समय बाद, वह अपना मोबाइल फोन बंद कर गायब हो गया। जिसके बाद लोगों को शक हुआ। 

    मामला दर्ज, तलाश जारी

    ठगी का शिकार हुए लोगों ने टिकरापारा थाने में शिकायत दर्ज कराई है। रायपुर पश्चिम के एएसपी दौलत राम पोर्ते के अनुसार, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है और जल्द ही उसे गिरफ्तार करने का दावा किया है। यह घटना दर्शाती है कि इस तरह के आकर्षक निवेश योजनाओं से सावधान रहना कितना आवश्यक है।

    Mithilesh Yadav
    By Mithilesh Yadav

    वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts