People's Update
Thursday, March 19, 2026
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
People's Update
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
© 2026 People's Update
Birthday Icon
People's Update

Peoples Update

एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

    Popular Categories

    • Lifestyle
    • Auto
    • Entertainment
    • National
    • Health

    Useful Tools

    • SIP Calculator
    • Personal Loan Calculator
    • Car Loan Calculator
    • Education Loan Calculator
    • Income Tax Calculator

    Other Links

    • Home
    • Videos
    • Reels
    • Story
    • E-Paper

    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Career
    • Disclaimer
    • Advertise With Us
    • Complaint Redressal
    • Sitemap

    Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

    You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919589643990. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....
    People's Update
    Thursday, March 19, 2026
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
    रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
    People's Update
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
    रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
    SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
    © 2026 People's Update
    Birthday Icon
    People's Update

    PlayBreaking News

    3 दशकों से बॉलीवुड पर राज करती मधुर आवाज
    राष्ट्रीय
    नई दिल्ली

    18वां रोजगार मेला :PM मोदी ने 61 हजार युवाओं को दिए नियुक्ति पत्र, बोले- ये नौकरी नहीं, राष्ट्र निर्माण का निमंत्रण है

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 18वें रोजगार मेले में वर्चुअली देशभर के 61 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नियुक्ति पत्र वितरित किए। उन्होंने कहा कि, यह केवल नौकरी नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण में भागीदारी का अवसर है। रोजगार मेला मिशन मोड पर सरकारी भर्तियों का मॉडल बन चुका है और इससे अब तक 11 लाख से अधिक युवाओं को रोजगार मिल चुका है।
    Publish Date: 24 Jan 2026, 1:26 PM (IST)Updated On: 26 Jan 2026, 8:55 AM (IST)Reading Time: 8 Minute Read
    Follow on Google News
    AI जनरेटेड सारांश
      यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

      नई दिल्ली। देश के युवाओं के सपनों को नई दिशा देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 18वें रोजगार मेले के माध्यम से एक खास संदेश दिया। शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पीएम मोदी ने देशभर के विभिन्न सरकारी विभागों में 61,000 से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे। यह आयोजन केवल रोजगार वितरण का कार्यक्रम नहीं था, बल्कि इसे विकसित भारत के निर्माण में भागीदारी का औपचारिक आमंत्रण बताया गया। पीएम मोदी ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि, साल 2026 उनके जीवन में नई शुरुआत, नया संकल्प और नया बसंत लेकर आया है। ये भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में एक मजबूत कदम है।

      मिशन मोड पर सरकारी भर्तियां

      प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि, रोजगार मेला अब एक संस्था का रूप ले चुका है। इसका उद्देश्य सिर्फ नियुक्तियां देना नहीं, बल्कि सरकारी भर्तियों को मिशन मोड में समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से पूरा करना है। उन्होंने बताया कि, अक्टूबर 2022 में शुरू हुई इस पहल के तहत अब तक 11 लाख से अधिक युवाओं को सरकारी सेवाओं में नियुक्ति मिल चुकी है, जो भारत के इतिहास में सबसे बड़े सरकारी भर्ती अभियानों में शामिल है।

      किन मंत्रालयों में मिली नियुक्ति?

      मंत्रालय / विभाग

      नियुक्ति क्षेत्र

      गृह मंत्रालय

      सुरक्षा सेवाएं

      स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय

      मेडिकल व हेल्थ सेवाएं

      वित्तीय सेवा विभाग

      बैंकिंग, वित्त

      उच्च शिक्षा विभाग

      शिक्षा क्षेत्र

      रेलवे

      तकनीकी व प्रशासनिक सेवाएं

      रक्षा मंत्रालय

      रक्षा सेवाएं

      डाक विभाग

      संचार सेवाएं

      अन्य केंद्रीय विभाग

      प्रशासनिक सेवाएं

      रोजगार मेला देश के 45 शहरों में एक साथ आयोजित किया गया।

      PM मोदी बोले- नया साल, नया जीवन, नया बसंत

      पीएम मोदी ने कहा, साल 2026 का आरंभ आपके जीवन में नई खुशियों और नई शुरुआत का प्रतीक है। जैसे बसंत आया है, वैसे ही आपके जीवन में भी नया बसंत आया है। ये नियुक्ति पत्र केवल नौकरी नहीं हैं, ये राष्ट्र निर्माण का निमंत्रण हैं। उन्होंने बताया कि, ये नियुक्ति पत्र विकसित भारत के निर्माण की दिशा में एक मजबूत संकल्प हैं।

      भारत दुनिया के सबसे युवा देशों में एक

      प्रधानमंत्री ने कहा कि, भारत दुनिया के सबसे युवा देशों में से एक है और यही भारत की सबसे बड़ी ताकत है। सरकार लगातार प्रयास कर रही है कि युवाओं के लिए देश और विदेश दोनों स्तरों पर नए अवसर बनें।

      ट्रेड और मोबिलिटी एग्रीमेंट से बढ़ेंगे मौके

      भारत सरकार कई देशों के साथ Trade और Mobility Agreements कर रही है, जिससे भारतीय युवाओं के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोजगार, ट्रेनिंग और करियर के नए अवसर खुल रहे हैं।

      भारत बन रहा ग्लोबल हब

      सेक्टर

      विकास की स्थिति

      डिजिटल मीडिया

      ग्लोबल प्लेटफॉर्म

      क्रिएटर इकोनॉमी

      तेज़ ग्रोथ

      इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग

      6 गुना वृद्धि

      ऑटो इंडस्ट्री

      तेजी से विस्तार

      स्टार्टअप सेक्टर

      लाखों युवाओं को रोजगार

      डिफेंस प्रोडक्शन

      नई इंडस्ट्री ग्रोथ

      FDI और GDP ग्रोथ से बढ़ा रोजगार

      पीएम मोदी ने कहा कि, भारत दुनिया की एकमात्र बड़ी अर्थव्यवस्था है जिसने एक दशक में GDP को दोगुना किया है। 2014 के बाद भारत में FDI 2.5 गुना से ज्यादा बढ़ा है, जिससे रोजगार के अनगिनत अवसर पैदा हुए हैं।

      ऑटो और स्टार्टअप सेक्टर में रोजगार

      2025 में टू-व्हीलर बिक्री 2 करोड़ यूनिट के पार पहुंच चुकी है। भारत में 2 लाख से ज्यादा रजिस्टर्ड स्टार्टअप्स हैं, जिनमें 21 लाख से ज्यादा युवा कार्यरत हैं।

      महिला सशक्तिकरण में ऐतिहासिक बदलाव

      क्षेत्र

      बदलाव

      महिला नियुक्ति

      8,000 से ज्यादा बेटियों को जॉब लेटर

      महिला स्वरोजगार

      15% वृद्धि

      स्टार्टअप लीडरशिप

      महिलाएं हेड रोल में

      वर्कफोर्स भागीदारी

       लगभग दोगुनी

      खुद को अपग्रेड करने का संदेश

      पीएम मोदी ने युवाओं को iGOT प्लेटफॉर्म से जुड़कर लगातार स्किल अपग्रेड करने की सलाह दी। अब तक 1.5 करोड़ से अधिक सरकारी कर्मचारी इससे जुड़ चुके हैं।

      नौकरी नहीं, राष्ट्र सेवा का अवसर

      पीएम मोदी ने कहा, यह केवल सरकारी नौकरी नहीं है, यह राष्ट्र सेवा का अवसर है। यह विकसित भारत के निर्माण की भागीदारी है।

      अब तक कितने लोगों को मिला रोजगार

      अब तक 11 लाख से ज्यादा लोगों को रोजगार मिला

      रोजगार मेला

      कब हुआ

      जॉइनिंग लेटर दिए

      पहला

      22 अक्टूबर 2022

      75 हजार से ज्यादा

      दूसरा

      22 नवंबर 2022

      71 हजार से ज्यादा

      तीसरा

      20 जनवरी 2023

      71 हजार से ज्यादा

      चौथा

      13 अप्रैल 2023

      71 हजार से ज्यादा

      पांचवां

      16 मई 2023

      70 हजार से ज्यादा

      छठा

      13 जून 2023

      70 हजार से ज्यादा

      सातवां

      22 जुलाई 2023

      70 हजार से ज्यादा

      आठवां

      28 अगस्त 2023

      51 हजार से ज्यादा

      नौवां

      26 सितंबर 2023

      51 हजार से ज्यादा

      दसवां

      28 अक्टूबर 2023

      51 हजार से ज्यादा

      ग्यारहवां

      30 नवंबर 2023

      51 हजार से ज्यादा

      बारहवां

      12 फरवरी 2024

      1 लाख से ज्यादा

      तेरहवां

      29 अक्टूबर 2024

      51 हजार से ज्यादा

      चौदहवां

      23 दिसंबर 2024

      71 हजार से ज्यादा

      पंद्रहवां

      26 अप्रैल 2025

      51 हजार से ज्यादा

      सोलहवां

      12 जुलाई 2025

      51 हजार से ज्यादा

      सत्रहवां

      24 अक्टूबर 2025

      51 हजार से ज्यादा

      अठारहवां

      24 जनवरी 2026  

      61,000 हजार से ज्यादा

      कुल

      2022-2026        

      11 लोख से ज्यादा  

      यह भी पढ़ें: भीड़ में नहीं बचेंगे अपराधी! गणतंत्र दिवस पर दिल्ली पुलिस ने लगाया 'AI चश्मा'

      Peoples Update

      People's Update

      PeoplesUpdate

      Peopleupdate

      PM Viksit Bharat Rozgar Yojana

      PM Narendra Modi

      Rozgar Mela

      Stay Updated!
      Join our WhatsApp channel for latest news
      →
      Manisha Dhanwani
      By Manisha Dhanwani

      मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

      Related Posts

      icon

      Latest Posts

      3 दशकों से बॉलीवुड पर राज करती मधुर आवाज

      आज भी अलका याग्निक नंबर-1!3 दशकों से बॉलीवुड पर राज करती मधुर आवाज

      बाद में पैसा जमा कर देने से अपराध खत्म नहीं हो सकता

      High Court News : बाद में पैसा जमा कर देने से अपराध खत्म नहीं हो सकता

      गोमांस मामले में  NSA के तहत कार्रवाई, भोपाल में हालात तनावपूर्ण

      जमानत के बाद असलम चमड़ा फिर गिरफ्तार : गोमांस मामले में NSA के तहत कार्रवाई, भोपाल में हालात तनावपूर्ण

      सीएम मोहन यादव ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात, बोले-हर पहलू की होगी एक्सपर्ट जांच

      Indore Fire Tragedy:सीएम मोहन यादव ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात, बोले-हर पहलू की होगी एक्सपर्ट जांच

      अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने बताया प्लान, अब तक 7000 से ज्यादा ठिकाने तबाह

      'ईरान पर आज रात सबसे बड़ा हमला...'अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने बताया प्लान, अब तक 7000 से ज्यादा ठिकाने तबाह

      आदिवासी परंपरा की आड़ में दूसरी पत्नी को नहीं मिलेगा कोई भी हक

      High Court News :आदिवासी परंपरा की आड़ में दूसरी पत्नी को नहीं मिलेगा कोई भी हक

      धर्मांतरण कानून में कड़ी सजा, डिजिटल प्रलोभन भी अपराध घोषित

      CG News:धर्मांतरण कानून में कड़ी सजा, डिजिटल प्रलोभन भी अपराध घोषित

      नाथन एलिस पूरे टूर्नामेंट से बाहर, कौन हो सकता है रिप्लेसमेंट?

      चेन्नई सुपर किंग्स को बड़ा झटका :नाथन एलिस पूरे टूर्नामेंट से बाहर, कौन हो सकता है रिप्लेसमेंट?

      आदिवासी महिला से ₹50 हजार लेते पकड़ा गया पटवारी

      छतरपुर:आदिवासी महिला से ₹50 हजार लेते पकड़ा गया पटवारी

       अमेरिका का बड़ा हमला, ईरान के 7 हजार ठिकानों को बनाया निशाना

      ऑपरेशन ‘एपिक फ्यूरी’: अमेरिका का बड़ा हमला, ईरान के 7 हजार ठिकानों को बनाया निशाना

      Peoples Update

      एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

        Popular Categories

        • Lifestyle
        • Auto
        • Entertainment
        • National
        • Health

        Useful Tools

        • SIP Calculator
        • Personal Loan Calculator
        • Car Loan Calculator
        • Education Loan Calculator
        • Income Tax Calculator

        Other Links

        • Home
        • Videos
        • Reels
        • Story
        • E-Paper

        • About Us
        • Contact Us
        • Privacy Policy
        • Career
        • Disclaimer
        • Advertise With Us
        • Complaint Redressal
        • Sitemap

        Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

        You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919589643990. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....