Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

MP News :मऊगंज के लापता भाजपा विधायक सामने आए, परिवार सहित खुद कर लिया था कमरे में बंद!

मऊगंज के भाजपा विधायक प्रदीप पटेल का पता चल गया है। वे एक महीने से ज्यादा समय से लापता था। उन्होंने गायब होने की वजह मूसा गैंग से खतरा होना बताया था।
Follow on Google News
मऊगंज के लापता भाजपा विधायक सामने आए, परिवार सहित खुद कर लिया था कमरे में बंद!
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    भोपाल। मऊगंज से प्रदीप पटेल पिछले 42 दिनों से रहस्यमयी तरीके से अपने क्षेत्र से गायब थे। उनके अचानक लापता होने से इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई थीं। राजनीतिक हलकों से लेकर आम लोगों तक, हर कोई उनके गायब होने की वजह जानना चाहता था। अब लंबे इंतजार के बाद विधायक सामने आ गए हैं। वे भोपाल स्थित एमएलए रेस्ट हाउस में ठहरे हुए हैं। 

    धमकी के डर से छोड़ा क्षेत्र

    विधायक प्रदीप पटेल ने कहा कि उन्हें मूसा गैंग से जान का खतरा महसूस हो रहा था। इसी वजह से उन्होंने मऊगंज छोड़ दिया और परिवार सहित भोपाल के एमएलए रेस्ट हाउस में रहना शुरू कर दिया। इस दौरान उन्होंने खुद को सार्वजनिक जीवन से लगभग अलग रखा। जैसे ही उनके भोपाल में होने की जानकारी सामने आई, समर्थकों और मिलने वालों का वहां पहुंचना शुरू हो गया।

    विवाद के बाद अचानक गायब

    बताया जा रहा है कि 3 जनवरी 2026 को विधायक हाईवे किनारे स्थित जमीन पर पहुंचे थे, जो दो कांग्रेस नेताओं से जुड़ी बताई जाती है। इसी दौरान वहां विवाद की स्थिति बन गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हालात इतने बिगड़े कि लोगों ने उन्हें वहां से खदेड़ दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने हस्तक्षेप कर स्थिति संभाली और विधायक को सुरक्षित थाने ले जाया गया। इस घटना के बाद से ही वे सार्वजनिक रूप से नजर नहीं आए थे।

    कोलकाता जाने की भी थी चर्चा

    विधायक के लापता होने के दौरान यह चर्चा भी थी कि प्रदीप पटेल परिवार सहित कोलकाता चले गए हैं। हालांकि इस बारे में पटेल समर्थकों ने पुष्टि नहीं की है। भाजपा के कई नेताओं ने भी पटेल के कोलकाता में होने की बात कही थी। 

    Naresh Bhagoria
    By Naresh Bhagoria

    नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

    Latest Posts