PlayBreaking News

शिवपुरी में दिनदहाड़े वकील की हत्या :कोर्ट जाते वक्त बदलमाशों ने मारी गोली, इलाके में मचा हड़कंप

शिवपुरी जिला के करैरा में दिनदहाड़े वकील संजय सक्सेना की गोली मारकर हत्या से हड़कंप मच गया। बाइक से कोर्ट जाते समय बदमाशों ने फायरिंग की। परिजनों ने जमीन विवाद और पुरानी रंजिश का आरोप लगाया है। पुलिस CCTV और मोबाइल लोकेशन से जांच कर रही है, जबकि अभिभाषक संघ ने हड़ताल की चेतावनी दी है।
Follow on Google News
कोर्ट जाते वक्त बदलमाशों ने मारी गोली, इलाके में मचा हड़कंप
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    शिवपुरी जिला में शनिवार को एक वकील की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह वारदात करैरा कस्बा की है। मृतक वकील रोज की तरह बाइक से कोर्ट जा रहे थे, तभी पहले से घात लगाए बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।

    मृतक वकील का नाम संजय कुमार सक्सेना (57) था। वे घिरियाली मोहल्ला, पुराना बाजार के रहने वाले थे। गोली लगने के बाद वे सड़क पर गिर पड़े।

    कहां हुई वारदात?

    यह हमला करैरा क्षेत्र में आनंद सागर मंदिर के पास, सिद्धन रोड पर हुआ। फिलहाल यह साफ नहीं हो सका है कि हमलावर पैदल आए थे या किसी वाहन से।

    घटना के कुछ समय बाद उसी रास्ते से गुजर रहे एक अन्य वकील ने संजय सक्सेना को सड़क पर पड़ा देखा। उन्होंने स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

    भाई ने लगाए गंभीर आरोप

    मृतक के भाई कुलदीप सक्सेना ने आरोप लगाया कि यह हत्या पुरानी रंजिश के कारण कराई गई है। उन्होंने बताया कि संजय सक्सेना ने गांव सिगदाऊआ में किशोरी जाटव की जमीन का केस लड़ा था, जिसमें जीत हुई थी। इसके बाद से आरोपी लगातार धमकियां दे रहे थे।

    केस से हटने का दबाव और धमकी

    परिजनों का कहना है कि संजय सक्सेना एक अन्य जमीन विवाद में भी पैरवी कर रहे थे। इस मामले में शिक्षक कमलेश शर्मा पर दबाव बनाने और धमकी देने का आरोप लगाया गया है। यहां तक कहा गया कि केस से हटने या समझौता कराने के लिए पैसे का ऑफर भी दिया गया था।

    पुरानी चुनावी रंजिश का भी दावा

    कुलदीप सक्सेना ने बताया कि आरोपियों से चुनावी रंजिश भी चली आ रही थी। अगस्त-सितंबर में उनकी 6 बीघा जमीन में खड़ी मूंगफली की फसल नष्ट कर दी गई थी। इसकी शिकायत थाने में की गई थी, लेकिन तब कोई कार्रवाई नहीं हुई।

    घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। आस-पास के इलाकों में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। पुलिस CCTV फुटेज और मोबाइल लोकेशन के जरिए आरोपियों की तलाश कर रही है। शुरुआती जांच में हत्या को पहले से प्लान किया गया बताया जा रहा है।

    अभिभाषक संघ की हड़ताल की चेतावनी

    अभिभाषक संघ के सचिव राम नरेश तिवारी ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई, तो सोमवार से न्यायालय का कामकाज बंद कर हड़ताल की जाएगी। इसके साथ ही थाने के बाहर धरना देने की भी घोषणा की गई है।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts