Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Miss Universe 2023 Winner : निकारागुआ की Sheynnis Palacios ने जीता मिस यूनिवर्स 2023 का क्राउन, वायरल हो रहा मिस थाईलैंड का जवाब

Miss Universe 2023 Winner : निकारागुआ की Sheynnis Palacios ने जीता मिस यूनिवर्स 2023 का क्राउन, वायरल हो रहा मिस थाईलैंड का जवाब
एंटरटेनमेंट डेस्क। दुनिया को 72वीं मिस यूनिवर्स मिल गई है। मिस यूनिवर्स 2023 का ताज निकारागुआ की शेन्निस पलासियोस (Sheynnis Palacios) सिर पर सजा है। दुनियाभर की हसीनाओं को पीछे छोड़कर उन्होंने ये खिताब अपने नाम कर लिया है। मिस यूनिवर्स 2022 आर बोनी गेब्रियल ने उन्हें क्राउन पहनाया। फाइनल राउंड में उनका मुकाबला मिस थाईलैंड और मिस ऑस्ट्रेलिया के साथ था। इसी बीच अब फाइनल राउंड में पहुंची थाईलैंड की एन्टोनिया पोर्सिल्ड का जवाब तेजी से वायरल हो रहा है।

मिस यूनिवर्स का खिताब जीतने वाली निकारागुआ की पहली महिला

शेन्निस पलासियोस (Sheynnis Palacios) को मिस यूनिवर्स 2023 का ताज मिस यूनिवर्स 2022 आर बोनी ने पहनाया। ताज पहनकर शेन्निस पलासियोस काफी इमोशनल हो गईं और उनकी आंखों में खुशी के आंसू देखने को मिले। खास बात ये है कि, मिस यूनिवर्स का खिताब जीतने वाली शेन्निस पलासियोस निकारागुआ की पहली महिला हैं। वहीं मिस ऑस्ट्रेलिया मोरया विल्सन दूसरी रनर-अप और मिस थाईलैंड एन्टोनिया पोर्सिल्ड पहली रनर-अप रहीं।

फाइनल राउंड में तीनों से पूछा गया ये सवाल

मिस यूनिवर्स 2023 के लिए फाइनल क्वेश्चन था "यदि आप एक साल तक किसी अन्य महिला के स्थान पर रह सकें तो आप किसे चुनेंगे और क्यों?" शैनिस पलासियो का जवाब सबसे अलग और अप्रत्याशित था। उन्होंने मैरी वोलस्टोनक्राफ्ट के नाम का जिक्र किया। मैरी वोलस्टोनक्राफ्ट को महिला अधिकार कार्यकर्ता और नारीवाद की जननी के रूप में जाना जाता है। उन्होंने कहा कि, ‘मैं मैरी वॉटसन ब्रैड को चुनूंगी क्योंकि उन्होंने गैप को हटाया है और कई महिलाओं को मौका दिया। मैं चाहती हूं कि यह गैप खुले ताकि अधिक से अधिक महिलाएं अपने पसंदीदा क्षेत्र में काम कर सकें क्योंकि ऐसा कोई क्षेत्र नहीं है जहां महिलाएं काम नहीं कर सकतीं।’ वहीं मिस ऑस्ट्रेलिया ने कहा कि वह अपनी मां की तरह बनना चाहती हैं। देखें वीडियो...

चर्चाओं में मिस थाईलैंड का जवाब

मिस थाईलैंड ने अपने जवाब के रूप में मलाला यूसुफजई का नाम लिया। उन्होंने कहा कि उनका संघर्ष और उपलब्धियां उन्हें बहुत इंस्पायर करती हैं। उन्होंने कहा कि, "मैं मलाला यूसुफजई को चुनूंगी क्योंकि मैं जानती हूं कि वह आज जहां हैं वहां तक ​​पहुंचने के लिए उन्हें कितने संघर्षों से जूझना पड़ा है। उन्हें (मलाला) महिलाओं की शिक्षा के लिए लड़ना था और सभी महिलाओं को मजबूती से खड़े होने, बदलाव लाने और उदाहरण के साथ नेतृत्व करने में सक्षम बनाने के लिए लड़ना था। अगर मैं किसी को चुन सकती हूं तो वह मलाला होंगी।" देखें वीडियो...

टॉप 20 में रहीं भारत की श्वेता शारदा

इस साल मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व चंडीगढ़ में जन्मी श्वेता शारदा ने किया। उन्होंने टॉप 20 फाइनलिस्ट में अपनी जगह बनाई। भारत की श्वेता शारदा टॉप 10 राउंड से ही बाहर हो गईं। वहीं, इस साल पाकिस्तान ने भी पहली बार मिस यूनिवर्स 2023 में डेब्यू किया था। अल सल्वाडोर की राजधानी सैन सेल्वाडोर में हुए 72वें मिस यूनिवर्स 2023 के भव्य कार्यक्रम में 84 देशों की हसीनाएं एक-दूसरे के खिलाफ प्रतियोगिता में शामिल हुई थीं। ये भी पढ़ें- बुर्ज खलीफा पर ‘Animal’ की स्पेशल स्क्रीनिंग, बॉबी देओल और रणबीर कपूर ने दुबई में जमाई महफिल; झलक देख एक्साइटेड हुए विदेशी फैंस
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts