PlayBreaking News

 नाबालिग पर हमला कर खुद को घायल कर पहुंचे थाने, CCTV ने खोली पोल

Follow on Google News
 नाबालिग पर हमला कर खुद को घायल कर पहुंचे थाने, CCTV ने खोली पोल
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

     

    इंदौर। द्वारकापुरी क्षेत्र में सोमवार शाम फोन पर हुई मामूली कहासुनी ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया। करीब 16 वर्षीय नाबालिग को आधा दर्जन से अधिक बाइक सवार बदमाशों ने घेरकर चाकू से हमला कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पुलिस को गुमराह करने के लिए खुद को घायल कर थाने पहुंच गए, लेकिन पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई और उनकी साजिश बेनकाब हो गई।

    फोन विवाद से शुरू हुआ खूनी खेल

    जानकारी के अनुसार प्रजापत नगर निवासी नाबालिग यशवत का सोमवार शाम कुछ युवकों से फोन पर विवाद हो गया था। विवाद के कुछ ही देर बाद साहिल सांवले, पीयूष राठौड़, विक्की, पवन, जय, समीर और सुजल दो बाइकों पर सवार होकर मौके पर पहुंचे।सीसीटीवी फुटेज में स्पष्ट दिखाई दे रहा है कि यशवत बाइक पर बैठा था, तभी दो बाइकों से पहुंचे छह बदमाशों ने उसे घेर लिया। बहस के बीच अचानक एक आरोपी ने चाकू निकालकर उस पर वार कर दिया। हमला होते ही आरोपी मौके से फरार हो गए।

     

    घायल नाबालिग थाने पहुंचा, आरोपी ने खुद को किया जख्मी

    चाकू लगने से घायल नाबालिग किसी तरह थाने पहुंचा और मदद की गुहार लगाई। इसी बीच घटना को पलटने की नीयत से आरोपियों में से एक युवक ने खुद को चाकू से हल्की चोट पहुंचाई और नाबालिग के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने थाने पहुंच गया, ताकि पुलिस को भ्रमित किया जा सके। हालांकि घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज सामने आने के बाद आरोपियों की चालाकी धरी रह गई और पूरी सच्चाई उजागर हो गई। द्वारकापुरी पुलिस के अनुसार नाबालिग यशवत की शिकायत पर साहिल, विक्की, पीयूष और जय के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। 

    Hemant Nagle
    By Hemant Nagle

    हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts