PlayBreaking News

मंत्री सिंधिया ने राघौगढ़ में पूर्व सीएम दिग्विजय के करीबी हीरेंद्र सिंह समेत कई नेताओं को भाजपा में किया शामिल 

Follow on Google News
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया गुना जिले के दौरे पर हैं। सबसे पहले सिंधिया दिग्विजय सिंह के गढ़ राघौगढ़ में सभा लेने पहुंचे हैं। राघौगढ़ में सिंधिया अलग अंदाज में नजर आए। आईटीआई मैदान में हुई सभा को संबोधित करते हुए सिंधिया ने कहा कि आज से राघौगढ़ में नए अध्याय की शुरुआत हो गई है। इस दौरान किले के करीबी हीरेन्द्र सिंह बंटी बना ने भाजपा की सदस्यता ले ली है। सिंधिया के साथ मधुसूदनगढ़ ब्लॉक के कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष सतपाल सिंह सहित कई पंचायतों के सरपंच भी भाजपा में शामिल हुए। https://twitter.com/JM_Scindia/status/1467067096970379264

केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने कांग्रेस पर कसा तंज

कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री के साथ मंच पर पंचायत मंत्री महेंद्र सिंह सिसौदिया, स्वास्थ्य मंत्री प्रभुराम चौधरी सहित चांचौड़ा क्षेत्र की पूर्व विधायक ममता मीना भी नजर आईं। सिंधिया ने कोरोना काल में कांग्रेस द्वारा वैक्सीन को भाजपा का टीका बताने के मुद्दे को दोबारा उछाला। सिंधिया ने तंज कसा, जो लोग कोरोना काल में वैक्सीन का मजाक उड़ा रहे थे, वह आज अस्पतालों की दौड़ लगा रहे हैं।

मंत्री सिंधिया ने दिग्विजय पर भी बोला हमला

सभा के दौरान जयवर्धन सिंह के साथ राघौगढ़ विधानसभा में एक कार्यक्रम की याद ताजा करते हुए सिंधिया ने कहा कि हीरेन्द्र के पिता स्व. मूल सिंह की स्मृति में आयोजित कार्यक्रम में वह दौड़े थे। अब दौड़ने और दौड़ाने की बारी हीरेन्द्र सिंह की है। सिंधिया ने दिग्विजय पर हमला बोलते हुए कहा कि स्व. मूल सिंह दादा का उपयोग केवल सीट खाली होने के समय किया जाता था। जब बेटे को विधायक बनाने की बारी आई तब मूल सिंह से हाथ जोड़ लिए गए। सिंधिया गुना में पीएम आवास योजना के तहत बमौरी विधानसभा को मिले 5 हजार विशेष कुटीर की सौगात सिंधिया हितग्राहियों को देंगे। ये भी पढ़े: केंद्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक, पुराना वीडियो किया पोस्ट
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts