PlayBreaking News

Windows 11 में बदलाव : माइक्रोसॉफ्ट ने ‘ब्लू स्क्रीन ऑफ डेथ’ को कहा अलविदा, अब दिखेगी ‘ब्लैक’ स्क्रीन

Follow on Google News
Windows 11 में बदलाव : माइक्रोसॉफ्ट ने ‘ब्लू स्क्रीन ऑफ डेथ’ को कहा अलविदा, अब दिखेगी ‘ब्लैक’ स्क्रीन

माइक्रोसॉफ्ट ने अपने यूजर्स को चौंकाते हुए एक बड़ा बदलाव करने का फैसला किया है। दशकों से Windows कंप्यूटर में अचानक रिस्टार्ट या सिस्टम क्रैश होने पर जो नीली स्क्रीन (Blue Screen of Death – BSOD) दिखाई देती थी, अब उसका रंग बदलने वाला है। Windows 11 के आगामी अपडेट (24H2) में माइक्रोसॉफ्ट इसे “ब्लैक स्क्रीन ऑफ डेथ” में बदल रहा है।

कब दिखेगी ये नई ब्लैक स्क्रीन?

कंपनी के मुताबिक यह नया अनुभव इस साल गर्मियों में Windows 11 के 24H2 वर्जन के साथ लॉन्च किया जाएगा। इसका मकसद है यूजर्स को एक तेज, सहज और कम डराने वाला इंटरफ़ेस देना जब उनका सिस्टम अचानक रिस्टार्ट होता है।

सिर्फ दो सेकंड में रिस्टार्ट

Microsoft का दावा है कि नए डिजाइन के साथ-साथ अब रिस्टार्ट में लगने वाला समय भी काफी घटेगा। अधिकतर यूज़र्स को अब केवल दो सेकंड के भीतर सिस्टम दोबारा शुरू हो जाएगा। यानी परेशान करने वाला इंतजार अब इतिहास बनने जा रहा है।

क्यों बदली गई ये ‘आइकॉनिक’ ब्लू स्क्रीन?

ब्लू स्क्रीन ऑफ डेथ की शुरुआत 1990 के दशक में हुई थी और यह Windows यूज़र्स के लिए एक पहचान बन चुकी थी। लेकिन जुलाई 2024 में जब CrowdStrike अपडेट ने दुनियाभर में Windows सिस्टम क्रैश किए, तब यह नीली स्क्रीन हर जगह चर्चा में आ गई। इसके बाद Microsoft ने सोचा कि यह वक्त बदलाव का है।

स्क्रीन में नहीं होगा पहले जैसा स्माइली फेस

नई काली स्क्रीन में पहले जैसी डरावनी भाषा और स्माइली फेस नहीं होगा। इसकी जगह अब यूजर्स को रिस्टार्ट की प्रगति और समाधान के आसान विकल्प मिलेंगे। माइक्रोसॉफ्ट का कहना है कि यह बदलाव उनके “कम व्यवधान और बेहतर अनुभव” अभियान का हिस्सा है।

Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts