हाईवे पर खड़े ट्रक में घुसा केले से भरा आयशर, दर्दनाक हादसे में ड्राइवर-क्लीनर की मौत

हाईवे पर खड़े ट्रक में घुसा केले से भरा आयशर, दर्दनाक हादसे में ड्राइवर-क्लीनर की मौत
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    इंदौर। शहर के कनाड़िया थाना क्षेत्र में देर रात एक भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। बिचौली हप्सी ब्रिज के पास केले से भरा एक आयशर वाहन हाईवे किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसा। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि आयशर वाहन का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया और उसमें सवार चालक व क्लीनर केबिन में ही फंस गए। हादसे में आयशर वाहन के चालक रमेश गोयल और क्लीनर राजू की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर कनाड़िया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया।

    जेसीबी से लोड ट्रक हाईवे किनारे खड़ा था

    प्रारंभिक जानकारी के अनुसार जिस ट्रक से आयशर टकराया उसमें जेसीबी मशीन लोड थी। वाहन में तकनीकी खराबी आने के कारण ट्रक को हाईवे किनारे खड़ा कर दिया गया था। इसी दौरान पीछे से आ रहा केले से भरा आयशर वाहन अंधेरे में खड़े ट्रक को समय रहते नहीं देख पाया और सीधे उसमें जा भिड़ा।

    शव निकालने में करनी पड़ी कड़ी मशक्कत

    टक्कर इतनी भीषण थी कि आयशर वाहन का केबिन बुरी तरह दब गया। चालक और क्लीनर अंदर फंस गए थे। पुलिस और बचाव दल को शव बाहर निकालने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। करीब लंबे समय तक रेस्क्यू ऑपरेशन चला और तीन जेसीबी मशीनों व क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहन को खींचकर अलग किया गया। इसके बाद केबिन के हिस्से को काटकर दोनों के शव बाहर निकाले जा सके।

     

    अंधेरा और लापरवाही बनी हादसे की वजह

    पुलिस के अनुसार घटना स्थल पर पर्याप्त रोशनी नहीं थी, जिसके कारण चालक को हाईवे पर खड़ा ट्रक दिखाई नहीं दिया। शुरुआती जांच में यह भी सामने आया है कि ट्रक और जेसीबी वाहन सड़क किनारे गलत तरीके से खड़े थे।

    दोनों वाहन जब्त, जांच शुरू

    कनाड़िया थाना पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त आयशर वाहन और ट्रक को जब्त कर लिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

    Hemant Nagle
    By Hemant Nagle

    हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...Read More

    Latest Posts