PlayBreaking News

जबलपुर में Omicron ने दी दस्तक? तुर्की से जबलपुर आया मर्चेंट नेवी अधिकारी कोरोना पाजिटिव, जीनोम सिक्वेसिंग के लिए भेजा गया सैंपल

Follow on Google News
तुर्की से जबलपुर लौटे मर्चेंट नेवी के एक अधिकारी की कोरोना रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। जिसके बाद से जबलपुर में ओमक्रिॉन के डर से लोगों में हड़कंप मच गया है। नेवी अधिकारी को कोरोना वैक्सीन की एक भी डोज नहीं लगी है। डुमना एयरपोर्ट पर 12 दिसंबर को सैंपल लिया गया था। आठ दिन बाद रिपोर्ट पॉजिटिव आई।

ओमिक्रॉन के खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग सतर्क

संक्रमण की पुष्टि होने पर अधिकारी को मेडिकल कॉलेज अस्पताल के कोविड वार्ड में भर्ती किया गया है। इसके अलावा सैंपल जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए दिल्ली भी भेजा गया है। वहीं परिवार के लोग आइसोलेट हो गए हैं। विमान के सहयात्रियों की जानकारी निकाली जा रही है। ओमिक्रॉन के खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग विशेष सतर्कता बरत रहा है। ये भी पढ़ें- शादी की उम्र 21 साल करने के विधेयक पर बोले ओवैसी, जब 18 साल की लड़की PM चुन सकती है, लिव-इन में रह सकती है तो फिर शादी क्यों नहीं कर सकती?

तुर्की से दोहा व मुंबई होते हुए पहुंचे थे जबलपुर

जानकारी के मुताबिक साईं कालोनी संजीवनी नगर निवासी तेजस्वी पलिया 21 वर्ष मर्चेंट नेवी में हैं। प्रशिक्षण के लिए वह तुर्की गए थे। तुर्की से दोहा व मुंबई होते हुए वे जबलपुर पहुंचे थे। तेजस्वी पलिया को चार दिन से सर्दी-जुकाम है। सैंपल की रिपोर्ट 20 दिसंबर को आई। तेजस्वी के घर में कुल चार सदस्य हैं। एहतियात के तौर पर उनका भी कोरोना टेस्ट करवाया जा रहा है। वहीं जिस विमान से वे जबलपुर पहुंचे थे, उसमें सवार अन्य यात्रियों को अलर्ट किया जा रहा है।
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts