ग्वालियर। मध्य प्रदेश की मेजबानी में चल रहे खेलो इंडिया (Khelo India) में शुक्रवार को हॉकी (hockey) प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश के लड़कों की टीम ने उड़ीसा को शिकस्त देकर गोल्ड मेडल पर कब्जा कर लिया। इसी तरह झारखंड की लड़कियों ने गोल्ड तथा एमपी की लड़कियों ने सिल्वर मेडल जीता। लड़कियों की टीम में ब्रांज मेडल हरियाणा ने जीता है।
उड़ीसा को 3-2 से दी मात
शुक्रवार की शाम चार बजे से एमपी और उड़ीसा के बीच खेले गए फाइलन मैच में मध्यप्रदेश की पुरुष टीम ने 3-2 से शिकस्त देकर गोल्ड मेडल जीत लिया। इसी तरह झारखंड की टीम ने सड़नडेथ में एमपी की लड़कियों की टीम को 1-0 से हराकर गोल्ड पर कब्जा कर लिया। सड़नडेथ से पहले दोनों टीम 3-3 गोल के बराबर पर खेल रहीं थीं। लेकिन सड़नडेथ में हारना पड़ा। मध्यप्रदेश की महिला हॉकी टीम को सिल्वर से संतोष करना पड़ा है।
https://twitter.com/yashodhararaje/status/1624046774481551365
खेल मंत्री ने टीम को दी बधाई
मध्य प्रदेश राज्य के खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया टीम को बधाई दी। कहा- खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2022 में मध्य प्रदेश पुरुष हॉकी टीम को रोमांचक मुकाबले में उड़ीसा को 3-2 से मात देकर गोल्ड मेडल जीतने पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। गौरवान्वित करने वाली आपकी इस उपलब्धि पर सभी प्रदेशवासियों को गर्व है।
खेल से जुड़ी अन्य खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें