PlayBreaking News

Bhopal :छात्रों को द्वितीय परीक्षा में शामिल होने 7 दिन के अंदर भरना होंगे परीक्षा फार्म, अप्रैल में जारी हो सकता है मुख्य परीक्षा परिणाम

छात्र अगर सिर्फ मुख्य विषयों में फेल हैं और प्रायोगिक में पास हैं तो उन्हें फिर से प्रायोगिक परीक्षा नहीं देना होगी। द्वितीय परीक्षा में वही अंक मान्य होंगे। इसके अलावा ऐसे छात्र जो अंक सुधार के लिए परीक्षा दे रहे हैं
Follow on Google News
छात्रों को द्वितीय परीक्षा में शामिल होने 7 दिन के अंदर भरना होंगे परीक्षा फार्म, अप्रैल में जारी हो सकता है मुख्य परीक्षा परिणाम
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    पीपुल्स संवाददाता, ग्वालियर। माध्यमिक शिक्षा मंडल की हाईस्कूल और हायर सेकंडरी की सत्र 2025-26 की बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट 15 अप्रैल को जारी हो सकता है। परीक्षा में फेल होने और अंकों से नाखुश छात्र-छात्राओं को लेकर निर्देश जारी किए हैं। मंडल ने कहा है कि मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी होने के सात दिन के अंदर छात्रों को द्वितीय परीक्षा में शामिल होने के लिए परीक्षा फार्म भरना होंगे। फार्म एमपी आॅनलाइन के कियोस्क सेंटर पर बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट के आधार पर द्वितीय परीक्षा के विषय व रोल नंबर की जानकारी देकर भर सकेंगे। श्रेणी सुधार के लिए द्वितीय परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र अपनी इच्छा अनुसार विषयों का चयन कर सकते हैं। छात्रों को विषय परिवर्तन की अनुमति नहीं होगी। 10वीं की परीक्षा 7 से 19 मई, 12वीं की 7 से 25 मई तक सुबह 9 से 12 बजे की पाली में होगी।

    प्रायोगिक में पास हैं तो फिर से नहीं देना होगी परीक्षा

    छात्र अगर सिर्फ मुख्य विषयों में फेल हैं और प्रायोगिक में पास हैं तो उन्हें फिर से प्रायोगिक परीक्षा नहीं देना होगी। द्वितीय परीक्षा में वही अंक मान्य होंगे। इसके अलावा ऐसे छात्र जो अंक सुधार के लिए परीक्षा दे रहे हैं और द्वितीय परीक्षा के अंक मुख्य परीक्षा में कम रहते हैं तो मुख्य परीक्षा वाले अंक ही मान्य होंगे। 
     द्वितीय परीक्षा                           के लिए शुल्क
    एक विषय                         500 रुपए 
    दो विषय                         1000 रुपए 
    तीन से चार विषय           1500 रुपए 
    चार से अधिक विषय      2000 रुपए 

    यह भी पढ़ें: मुस्लिम बनो तभी शादी करूंगा... होटल में 7 दिन तक छात्रा का शोषण, गर्भवती होने पर बदली शर्त; MP का सनसनीखेज मामला

    10वीं-12वीं की मुख्य परीक्षा में फेल व अंक सुधार के लिए द्वितीय परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों को रिजल्ट आने के सात दिन के अंदर परीक्षा फार्म भरना होंगे। 
     हरिओम चतुर्वेदी, डीईओ

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts