Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

मेलबर्न में स्वतंत्रता दिवस समारोह में खालिस्तानी समर्थकों का हंगामा, तिरंगा फहराने से रोका

- भारतीय दूतावास के बाहर स्वतंत्रता दिवस मना रहे लोगों को धमकाया, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
मेलबर्न में स्वतंत्रता दिवस समारोह में खालिस्तानी समर्थकों का हंगामा, तिरंगा फहराने से रोका
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    मेलबर्न (ऑस्ट्रेलिया)। भारत के 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जहां दुनियाभर में भारतीय समुदाय गर्व और उल्लास के साथ तिरंगा फहरा रहा था, वहीं ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में भारतीय वाणिज्य दूतावास के बाहर एक अप्रिय घटना सामने आई। शांतिपूर्ण तरीके से आयोजित कार्यक्रम में कुछ खालिस्तानी समर्थकों ने घुसपैठ कर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की। इस दौरान स्थिति कुछ देर के लिए तनावपूर्ण हो गई और स्थानीय पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा।

    देशभक्ति गीतों के बीच नारेबाजी

    द ऑस्ट्रेलिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय समुदाय के लोग वाणिज्य दूतावास के बाहर देशभक्ति गीत गाकर और तिरंगा फहराकर स्वतंत्रता दिवस मना रहे थे। इसी दौरान खालिस्तानी विचारधारा के समर्थक वहां पहुंचे और झंडे लहराकर तथा नारों के माध्यम से कार्यक्रम को बाधित करने की कोशिश करने लगे। इसके बावजूद भारतीय समुदाय ने “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम” के नारे लगाते हुए तिरंगा पूरे सम्मान के साथ फहराया।

    पुलिस ने स्थिति को संभाला 

    दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस और झड़प के हालात बने, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाल लिया। किसी के घायल होने की खबर नहीं है, लेकिन इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने प्रवासी भारतीयों के बीच असुरक्षा की भावना को बढ़ा दिया है।

    वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल 

    Twitter Post

    हालिया घटनाओं में खालिस्तानी गतिविधियों में इजाफा

    यह घटना मेलबर्न के एक हिंदू मंदिर पर हुई तोड़फोड़ के कुछ ही हफ्तों बाद हुई है। हाल के महीनों में ऑस्ट्रेलिया के कई शहरों में खालिस्तानी गतिविधियां बढ़ी हैं।

    • मेलबर्न के स्वामीनारायण मंदिर और दो एशियाई रेस्तरां की दीवारों पर नफरत भरे नारे लिखे गए।
    • एडिलेड में 22 जुलाई को एक 23 वर्षीय भारतीय युवक पर हमले की घटना हुई।
    • दिसंबर 2024 में भारत-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट मैच के दौरान खालिस्तानी समर्थकों ने बिना टिकट स्टेडियम में घुसकर भारत विरोधी नारे लगाए।

    भारत की कड़ी प्रतिक्रिया

    विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कनाडा, ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों से खालिस्तानी उग्रवाद को बढ़ावा न देने की अपील की थी। उन्होंने कहा था कि ऐसी विचारधाराएं न केवल भारत बल्कि उन देशों की सामाजिक समरसता और द्विपक्षीय संबंधों के लिए भी हानिकारक हैं।

    Twitter Post

    ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री की शुभकामनाएं

    तनावपूर्ण घटनाक्रम के बीच, ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने भारत को 79वें स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। उन्होंने कहा, “भारत ने 78 वर्षों में जो उपलब्धियां हासिल की हैं, उस पर भारतीय गर्व कर सकते हैं। ऑस्ट्रेलिया भारत की सफलता का जश्न मनाता है।” उन्होंने दोनों देशों के मजबूत रिश्तों और भारतीय-ऑस्ट्रेलियाई समुदाय की भी सराहना की।

    Mithilesh Yadav
    By Mithilesh Yadav

    वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...

    Latest Posts