Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

MD ड्रग्स धरपकड़ अभियान : नाइट क्लब और पबों के कर्मचारियों का पुलिस वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य

क्राइम ब्रांच ने नशे से दूरी यह जरूरी अभियान के तहत कसा शिकंजा, पार्टी ऑर्गेनाइज करने पर थानों में देना होगी जानकारी
MD ड्रग्स धरपकड़ अभियान : नाइट क्लब और पबों के कर्मचारियों का पुलिस वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य
फाइल फोटो।
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    भोपाल। शहर में एमडी ड्रग्स के बढ़ते चलन और नशे के नेटवर्क को तोड़ने के लिए पुलिस और क्राइम ब्रांच ने नशे से दूरी यह जरूरी अभियान के तहत नाइट क्लब और पबों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। अब सभी क्लब और पब संचालकों को अपने कर्मचारियों का पुलिस वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य कर दिया गया है। वहीं रविवार को यासीन मछली का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें क्राइम ब्रांच उसे पब में ले जाते हुए दिख रही है। इधर, आज अंशुल सिंह उर्फ भूरी को रिमांड अवधि खत्म हो रही है, उसे आज कोर्ट में पेश किया जाएगा।

    क्राइम ब्रांच द्वारा क्लब और पब संचालकों को नोटिस थमा दिए गए हैं। जिन कर्मचारियों या स्टाफ का कोई आपराधिक रिकॉर्ड है, विशेष रूप से ड्रग्स से जुड़ा, उनकी गहन जांच की जाएगी। ड्रग तस्करों से जुड़े स्टाफ को हटाने के निर्देश भी जारी किए गए हैं। इसके साथ ही लेट नाइट पार्टी आयोजित करने वाले पबो और क्लबों को अब इसकी पूर्व जानकारी संबंधित थानों को देनी होगी।

    अपहरण और मारपीट की शिकायत की चल रही जांच

    राकेश तिवारी ने अशोका गार्डन थाने में शारिक मछली और उसके तीन साथियों के खिलाफ अपहरण, मारपीट, धमकी और अवैध वसूली की शिकायत दर्ज कराई है। विगत 29 अक्टूबर 2021 की रात शारिक मछली, शादाब, अफ्फू और एक अन्य युवक पहुंचे और जबरन कार में बिठाकर छोला मंदिर क्षेत्र ले गए। वहां आरोपियों ने मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी और एक फार्म हाउस की जबरन रजिस्ट्री करवाई। इसके अलावा, धमकाकर तीन लाख रुपए भी वसूल लिए।

    पीड़ित ने बताया कि कुछ समय पहले उसने शारिक को 50 हजार रुपए उधार दिए थे। इसके बाद आरोपी उस पैसे की एवज में फार्म हाउस की रजिस्ट्री अपनी महिला साथी के नाम पर कराने का दबाव बना रहा था। थाना प्रभारी अनुराग लाल का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है, जांच के बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

    Mithilesh Yadav
    By Mithilesh Yadav

    वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...

    Latest Posts