Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

इंदौर में MBA छात्रा का नग्न शव क्लासमेट के रूम में मिला :3 दिन से लापता थी, छोटी बहन को बोली- दोस्त की बर्थ-डे पार्टी में जा रही

3 दिन से लापता थी, छोटी बहन को बोली- दोस्त की बर्थ-डे पार्टी में जा रही
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    इंदौर। इंदौर में MBA की पढ़ाई कर रही छात्रा का शव नग्न अवस्था में मिला है। घटना द्वारकापुरी थाने इलाके की अंकल गली की है। युवती 25 साल की बताई गई। वहीं घटन की सूचना मिलते ही एफएसएल टीम मौके से घटनास्थल पहुंची है। और आगे की जांच में जुट गई है। मृतका का शव उसके क्लासमेट पीयूष धनोतिया के किराए के मकान से मिला है। पीयूष मंदसौर का रहने वाली है। घटना के बाद से वह गायब है।

    10 फरवरी से गायब, आधार कार्ड अपटेड कराने गई थी

    छात्रा 10 फरवरी से गायब चल रही थी। वह उस दिन अपने पिता के साथ आधार अपडेट करवाने निकली थी। पिता ने उसे कलेक्ट्रेट पर छोड़ा था। जिसके बाद मृतका ने अपने छोटी बहन को फोन कर बताया कि वो अपने क्लासमेट पीयूष के बर्थडे सेलिब्रेशन के लिए जा रही है, और रात 11 बजे तक घर वापस लौट जाएगी। 

    साथ में छात्रा ने यह भी कहा कि वो ये बात खुद अपने पिता को बता दें इसके बाद से युवती का अब तक कुछ पता नहीं चला साथ ही उसका मोबाइल भी बंद आ रहा है।

    कॉलेज के वॉट्सएप ग्रुप में भेजे थे आपत्तिजनक पोस्ट

    उसी दिन युवक ने अपने कॉलेज के ऑफिशियल ग्रुप पर आपत्तिजनक पोस्ट भेजे थे, इसमें लड़के ने अपना चेहरा इमोजी से ढक दिया था। लेकिन लड़की का चेहरा दिखाया। जिसके बाद खबर कॉलेज प्रशासन तक पहुंची। प्रशासन ने अगले दिन युवती के पिता को कॉलेज में बुलाया था। जिसके बाद दोनों को फोन करके संपर्क करने को कोशिश की गई लेकिन दोनों के ही फोन बंद आएं।

    परिवार का आरोप- पुलिस की गैर जिम्मेदाराना कार्रवाई

    12 फरवरी को युवती के लापता होने के बाद पूरे दिन उसकी तलाश की गई, लेकिन परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया और कार्रवाई में ढिलाई बरती। परिवार की आशंका के आधार पर एक पुलिसकर्मी युवती के क्लासमेट पीयूष के किराए के कमरे तक पहुंचा भी, मगर दरवाजे पर बाहर से ताला देखकर वह लौट आया। बताया जा रहा है कि मकान मालिक को केवल इतना कहा गया कि कोई आए तो सूचना दे दें।

    अगले दिन शुक्रवार को अंकल गली स्थित उसी कमरे से तेज बदबू आने की शिकायत मिली। सूचना पर द्वारकापुरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। ताला तोड़कर जब कमरे के अंदर प्रवेश किया गया तो वहां युवती का शव मिला, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। परिजनों ने गंभीर आरोप लगाए हैं कि आरोपी युवक ने युवती के मोबाइल फोन से उसके साथ के आपत्तिजनक वीडियो न सिर्फ स्टेटस पर लगाए, बल्कि फोन में सेव संपर्कों को भी भेज दिए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और डिजिटल साक्ष्यों की भी पड़ताल की जा रही है।

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    Latest Posts