Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

वैलेंटाइन-डे!सोशल मीडिया के प्यार का सेप्टिक टैंक में दर्दनाक अंत, घटना से सदमे में MP

गिरफ्तार युवक की पहचान शोएब के रूप में हुई है, जिसे पुलिस ने नरसिंहपुर से दबोचा। पूछताछ में सामने आई जानकारी ने पूरे मामले को और भी सनसनीखेज बना दिया।
सोशल मीडिया के प्यार का सेप्टिक टैंक में दर्दनाक अंत, घटना से सदमे में MP

सागर/देवरी। देश में इन दिनों वैलेंटाइन-डे की धूम है, जहां हर अलग-अलग दिन कपल्स, मंगेतर अपने प्यार को सेलिब्रेट कर रहे हैं। लेकिन मध्य प्रदेश के सागर जिले के देवरी से एक सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा हुआ है, जिसने इलाके में दहशत फैला दी है। वैलेंटाइन डे 2026 के आसपास पुलिस ने उस मामले की गुत्थी सुलझाई, जिसमें अगस्त 2025 से लापता 22 वर्षीय प्रिंस वाल्मीकि की हत्या कर दी गई थी।

पत्नी के कथित प्रेमी ने किया प्रिंस का मर्डर

पुलिस जांच में सामने आया कि प्रिंस की हत्या उसकी पत्नी के कथित प्रेमी शोएब ने की थी। लंबे समय तक लापता रहे प्रिंस की तलाश जारी थी, लेकिन हाल ही में मामले में बड़ा खुलासा हुआ। जांच के दौरान आरोपी के घर के सेप्टिक टैंक से मृतक की खोपड़ी और अन्य हड्डियों के अवशेष बरामद किए गए। इन अवशेषों को फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है, ताकि पहचान और अन्य पहलुओं की पुष्टि हो सके।

सोशल मीडिया पर प्यार फिर भी पुरानी प्रेमी को चुना

वहीं पुलिस जांच में सामने आया कि प्रिंस वाल्मीकि और तुलसी की दोस्ती सोशल मीडिया पर हुई थी। बातचीत से शुरू हुआ यह रिश्ता धीरे-धीरे प्यार में बदला और दोनों ने परिवार की मर्जी के बिना लव मैरिज। शादी के कुछ समय बाद हालात बदलने लगे। पुलिस ने बताया कि तुलसी का संपर्क उसके पुराने परिचित शोएब से दोबारा बढ़ने लगा था।

पहले देवरी बुलाया फिर नशे का आदी बनाया

आरोप है कि इसी दौरान प्रिंस को ठिकाने लगाने की साजिश रची गई। योजना के तहत उसे देवरी बुलाया गया। वहां शोएब ने कथित तौर पर उसे नशे की आदत डाल दी, जिससे वह कमजोर और असहाय स्थिति में पहुंच गया। पुलिस के अनुसार, इसके बाद उसे रास्ते से हटाने के लिए एक खौफनाक प्लान को अंजाम दिया गया।

वीडियो की मदद से आरोपी गिरफ्तार

मामले में नया मोड़ तब आया, जब प्रिंस के परिजनों के हाथ एक वीडियो लगा। इस वीडियो में तुलसा एक अन्य युवक के साथ बेहद करीबी और खुश नजर आ रही थी। वीडियो देखने के बाद परिवार को पहले से जताई जा रही आशंका और गहरा गई। वे तुरंत थाने पहुंचे और पुलिस को यह वीडियो सौंपते हुए किसी अनहोनी की आशंका दोबारा जताई।

पुलिस ने वीडियो में दिखाई दे रहे युवक की पहचान करने के लिए तकनीकी जांच शुरू की। मोबाइल नंबर और लोकेशन ट्रैकिंग के आधार पर उसकी गतिविधियों का पता लगाया गया। लोकेशन इनपुट के आधार पर उसे हिरासत में लिया गया।

इस वजह से मायके गई थी तुलसी!

गिरफ्तार युवक की पहचान शोएब के रूप में हुई है, जिसे पुलिस ने नरसिंहपुर से दबोचा। पूछताछ में सामने आई जानकारी ने पूरे मामले को और भी सनसनीखेज बना दिया। पुलिस के मुताबिक, शोएब और तुलसी के बीच शादी से पहले ही प्रेम संबंध थे। बताया जा रहा है कि प्रिंस से शादी के कुछ ही समय बाद तुलसी का व्यवहार बदलने लगा था।

आए दिन झगड़े होने लगे, जिससे घर का माहौल बिगड़ गया। विवाद बढ़ने पर तुलसी सागर से देवरी स्थित अपने मायके चली गई। कुछ समय बाद प्रिंस भी वहीं रहने पहुंच गया।

क्राइम सीन में मिली खोपड़ी, हड्डियां

पूछताछ के दौरान शोएब ने कथित तौर पर कबूल किया कि वारदात के बाद उसने शव को अपने घर के पीछे बने सेप्टिक टैंक में फेंक दिया था। आरोप है कि उसने टैंक को ऊपर से कचरे से ढक दिया, ताकि किसी को शक न हो। पुलिस के अनुसार, सबूत मिटाने की नीयत से आरोपी करीब एक महीने तक उस जगह पर नजर रखता रहा। यहां तक कि शव के जल्दी सड़ने के लिए उस पर नमक भी डाला गया।

बयान के आधार पर पुलिस टीम आरोपी को मौके पर लेकर पहुंची और सेप्टिक टैंक की खुदाई करवाई। खुदाई के दौरान एक खोपड़ी और हड्डियों के अवशेष बरामद किए गए। बरामद अवशेषों को सुरक्षित कर फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है। पहचान की पुष्टि के लिए डीएनए परीक्षण कराया जा रहा है।

Aakash Waghmare
By Aakash Waghmare

आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

Latest Posts