Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

टी-20 वर्ल्ड कप में जिम्बाब्वे का 'रोद्र रूप' :170 रन चेज नहीं कर पाई ऑस्ट्रेलिया, 3 बैटर्स शून्य पर आउट

170 रन चेज नहीं कर पाई ऑस्ट्रेलिया, 3 बैटर्स शून्य पर आउट

स्पोर्ट्स डेस्क। टी-20 वर्ल्ड कप में शुक्रवार को बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। जिम्बाब्वे ने क्रिकेट की मजबूत टीमों में शुमार ऑस्ट्रेलियाई टीम को 23 रन से हराकर टूर्नामेंट में सनसनी फैला दी। यह दूसरी मौका है जब जिम्बाब्वे ने टी-20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया को हराया है। इससे पहले 2007 में भी लीग राउंड में उसने ऑस्ट्रेलिया को हराया था।

जिम्बाब्वे की शानदार बल्लेबाजी

कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। जिम्बाब्वे ने बेहतर बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 169 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम दबाव में नजर आई और 19.3 ओवर में 146 रन पर सिमट गई।

मुजरबानी के आगे पत्तों की तरह बिखरे कंगारू

जिम्बाब्वे की जीत में तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी का स्पेल सबसे बड़ा गेमचेंजर साबित हुआ। उन्होंने घातक गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट चटकाएं इस प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। इस जीत के साथ जिम्बाब्वे ने टूर्नामेंट में मजबूत शुरुआत की है। दूसरी ओर टीम के लिए ब्रैड इवांस ने भी बॉलिंग डिपार्टमेंट में जान फूंकी, उन्होंने 3.3 ओवर के स्पेल में 3 कंगारू को पवैलियन भेजा। 

ऑस्ट्रेलिया के लिए बड़ी चुनौती

ग्रुप बी के पॉइंट्स टेबल की मौजूदा स्थिति में ऑस्ट्रेलियाई टीम तीसरे स्थान पर है। टीम ने अब तक खेले गए 2 मैचों में से एक में हार झेली है और उसके खाते में 2 अंक हैं। सेमीफाइनल की दौड़ में बने रहने के लिए ऑस्ट्रेलिया को अपने अगले मुकाबलों में श्रीलंका और ओमान के खिलाफ हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी।

इतना ही नहीं टीम को कंगारुओं को यह भी उम्मीद करनी होगी कि श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया अपने-अपने एक-एक मैच हारें, ताकि नेट रन रेट और अंक तालिका के समीकरण उनके पक्ष में बन सकें। ग्रुप बी में अब हर मुकाबला नॉकआउट जैसा हो गया है।

Aakash Waghmare
By Aakash Waghmare

आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

Latest Posts