PlayBreaking News

MasterChef 9:बिना हाथों के भी नहीं रुका हौसला, रतना तमांग ने जीता दिल

MasterChef 9 के ऑडिशन में इस बार एक ऐसा कंटेस्टेंट सामने आया, जिसने हर किसी को हैरान और भावुक कर दिया। नेपाल के काठमांडू से आए रतना तमांग के दोनों हाथ नहीं हैं, लेकिन उनका हौसला और हुनर किसी से कम नहीं।
Follow on Google News
बिना हाथों के भी नहीं रुका हौसला, रतना तमांग ने जीता दिल
credit:- social media
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    मास्टरशेफ में हर सीजन टैलेंट की कोई कमी नहीं होती, लेकिन इस बार शो में एक ऐसा कंटेस्टेंट आया है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया। वजह सिर्फ उसका खाना नहीं, बल्कि उसका जज्बा है। मास्टरशेफ सीजन 9 के ऑडिशन वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं और इन्हीं में से एक वीडियो ने लोगों की आंखें नम कर दीं। यह वीडियो है नेपाल के काठमांडू से आए रतना तमांग का, जिनके दोनों हाथ नहीं हैं, लेकिन फिर भी वो ऐसा खाना बनाते हैं कि अच्छे-अच्छे कुक हैरान रह जाएं।

    बिना हाथों के कैसे बनता है खाना?

    वीडियो में साफ दिखता है कि रतना के दोनों हाथ नहीं हैं। खाना बनाते वक्त उन्होंने अपने दाएं हाथ की जगह एक खास तरह का हुक लगाया हुआ है। उसी हुक की मदद से वो सब्जी काटते हैं, चॉपिंग करते हैं और कुकिंग करते हैं। उनकी स्पीड और कंट्रोल देखकर वहां मौजूद हर कोई सन्न रह जाता है। जज विकास खन्ना, रणवीर बरार और शो की पूरी टीम रतना का टैलेंट देखकर खड़े होकर तालियां बजाती नजर आती है।

    एक हादसा जिसने जिंदगी बदल दी

    जब जजेज ने रतना से उनकी कहानी पूछी, तो उन्होंने बताया कि साल 2015 में उन्हें बिजली का जोरदार झटका लगा था। इस हादसे के बाद डॉक्टरों को उनके दोनों हाथ काटने पड़े। उस वक्त उनकी दुनिया पूरी तरह बदल गई।

    रतना ने बहुत सादगी से कहा,उस वक्त मेरे सामने तीन रास्ते थे या तो सुसाइड कर लूं, या भीख मांगूं, या फिर अपने खाने के शौक को जिंदा रखूं। मैंने तीसरा रास्ता चुना।

    रतना ने हार नहीं मानी

    इतनी बड़ी मुश्किल के बाद भी रतना रुके नहीं। उन्होंने कुकिंग को ही अपना सहारा बनाया। धीरे-धीरे उन्होंने बिना हाथों के खाना बनाने की प्रैक्टिस की और अपने कुकिंग वीडियो सोशल मीडिया पर डालने लगे। लोगों को उनका टैलेंट और जज्बा इतना पसंद आया कि वीडियो वायरल होने लगे। यही सफर उन्हें मास्टरशेफ के ऑडिशन तक ले आया।

    नूडल्स से जीता दिल

    ऑडिशन में रतना ने नूडल्स बनाए। स्वाद ऐसा था कि जजेज भी इंप्रेस हो गए। टेक्नीक, फ्लेवर और प्रेजेंटेशन सब कुछ पॉइंट पर था। इसके बाद जजेज ने रतना को मास्टरशेफ का एप्रन पहनाया। ये पल सिर्फ एक कंटेस्टेंट के लिए नहीं, बल्कि उन लाखों लोगों के लिए उम्मीद था जो किसी न किसी मुश्किल से जूझ रहे हैं।

    बता दें कि 'मास्टरशेफ इंडिया सीजन 9' हर सोमवार से शुक्रवार रात 9 बजे सोनी एंटरटेनमेंट चैनल पर टेलीकास्ट होगा। टीवी के अलावा दर्शक इस शो को ओटीटी प्लेटफॉर्म सोनी लिव पर भी देख सकते हैं।

    Garima Vishwakarma
    By Garima Vishwakarma

    गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts