PlayBreaking News

कौन है मनीष पटेल!‘रील वाइफ’ अमृता सिंह को मिल रही धमकियां; पूछा- क्या FIR करूं?

अमृता सिंह ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपना दर्द जाहिर किया। उन्होंने लिखा कि कुछ लोग उन्हें लगातार अपशब्द कह रहे हैं और जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।
Follow on Google News
‘रील वाइफ’ अमृता सिंह को मिल रही धमकियां; पूछा- क्या FIR करूं?

रीवा के चर्चित सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और यूट्यूबर मनीष पटेल की गिरफ्तारी के बाद मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। अब उनकी ‘रील वाइफ’ कही जाने वाली सह-कलाकार अमृता सिंह ने दावा किया है कि उन्हें सोशल मीडिया पर गालियां और जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। जिससे उनके परिवार की भी चिंता बढ़ गई है।

मनीष पटेल सोशल मीडिया पर करीब 40 लाख फॉलोअर्स रखते हैं और फिलहाल ब्राह्मण समाज की लड़कियों पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में जेल में बंद हैं।

मैंने किसी भी जाति को ठेस नहीं पहुंचाया- अमृता

अमृता सिंह ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपना दर्द जाहिर किया। उन्होंने लिखा कि कुछ लोग उन्हें लगातार अपशब्द कह रहे हैं और जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। अमृता ने सवाल उठाया कि उन्होंने न किसी जाति के खिलाफ कुछ कहा और न किसी महिला पर आपत्तिजनक टिप्पणी की, फिर उन्हें निशाना क्यों बनाया जा रहा है।

उन्होंने यह भी कहा कि कुछ लोग खुलेआम दावा कर रहे हैं कि वे उनके साथ कुछ भी कर सकते हैं और उन पर कोई कार्रवाई नहीं होगी। अमृता ने पूछा कि ऐसे हालात में क्या उन्हें अपनी सुरक्षा के लिए पुलिस में शिकायत या एफआईआर दर्ज करानी चाहिए।

यह भी पढ़ें: Twisha Sharma Death Case: CBI के सामने समर्थ ने खुद लगाई फांसी की गांठ, 3 घंटे चला क्राइम सीन रिक्रिएशन

कौन हैं अमृता सिंह?

अमृता सिंह विंध्य क्षेत्र की लोकप्रिय सोशल मीडिया क्रिएटर हैं। वे कॉमेडी और मनोरंजन से जुड़े वीडियो बनाती हैं। अमृता अक्सर यूट्यूबर मनीष पटेल के साथ वीडियो में नजर आती हैं, जहां वे उनकी पत्नी की भूमिका निभाती हैं। हालांकि, वास्तविक जीवन में दोनों पति-पत्नी नहीं हैं। दोनों सिर्फ सह-कलाकार हैं और कंटेंट क्रिएशन के लिए साथ काम करते हैं।

Featured News

क्या है पूरा मामला?

मनीष पटेल उर्फ ‘पोकभान’ से जुड़ा विवाद जनवरी 2026 में शुरू हुआ था। उन पर आरोप है कि उन्होंने सोशल मीडिया पर ब्राह्मण समाज की लड़कियों को लेकर कथित रूप से अभद्र और आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। बताया गया कि यह वीडियो यूट्यूब, इंस्टाग्राम और फेसबुक पर पोस्ट किया गया था, जिसके वायरल होने के बाद समाज के लोगों में नाराजगी फैल गई। मामले ने तूल पकड़ा तो रीवा के सिविल लाइन थाने में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई।

पुलिस लगातार उनकी तलाश कर रही थी। कार्रवाई से बचते रहे मनीष पटेल ने आखिरकार 27 मई को सरेंडर कर दिया। इसके बाद सिविल लाइन थाना पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल वे न्यायिक हिरासत में हैं। इस बीच, मामले को लेकर सोशल मीडिया पर अलग-अलग पक्षों के बीच बहस और आरोप-प्रत्यारोप भी तेज हो गए हैं।

Aakash Waghmare
By Aakash Waghmare

आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts