Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Manipur Violence : मणिपुर के 5 जिलों में बढ़ाया मोबाइल इंटरनेट बैन, मंत्री के आवास पर ग्रेनेड हमला

Manipur Violence : मणिपुर के 5 जिलों में बढ़ाया मोबाइल इंटरनेट बैन, मंत्री के आवास पर ग्रेनेड हमला
इंफाल। मणिपुर सरकार ने 5 हिंसा प्रभावित जिलों में मोबाइल इंटरनेट बैन बढ़ा दिया है। यह बैन अब 20 सितंबर तक जारी रहेगा। इससे पहले, मणिपुर में अचानक बढ़ी हिंसक घटनाओं के बाद राज्य सरकार ने 10 सितंबर को 5 दिन के लिए इंटरनेट पर बैन लगाया था। हालांकि, 12 सितंबर को ब्रॉडबेन्ड इंटरनेट से बैन हटा लिया गया था। अब मोबाइल इंटरनेट पर बैन बढ़ा दिया गया है, जो इम्फाल वेस्ट, इम्फाल ईस्ट, थौबल, बिष्णुपुर और काकचिंग जिलों में लागू होगा।

मंत्री आवास पर ग्रेनेड अटैक

इधर, मणिपुर के मंत्री काशिम वशुम के उखरुल जिले स्थित आवास पर संदिग्ध उग्रवादियों ने ग्रेनेड से हमला किया, जिससे उनकी संपत्ति को भारी नुकसान पहुंचा है। पुलिस ने सोमवार को इसकी जानकारी दी है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि शनिवार रात हुई इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ। वशुम ने बताया कि जब ग्रेनेड धमाका हुआ तब वह और उनके परिवार के सदस्य घर पर नहीं थे।

दीवारें और कुछ हिस्से क्षतिग्रस्त

पुलिस अधिकारी ने बताया कि ग्रेनेड धमाके से मंत्री के घर की दीवारें और कुछ हिस्से क्षतिग्रस्त हो गए। अधिकारी ने कहा, ‘‘ग्रेनेड हमले के बाद उसके कुछ टुकड़े बरामद कर लिए गए हैं और सुरक्षा के कड़े उपाय किए गए हैं।'' अधिकारी ने बताया कि जांच के लिए आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज देखे जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अभी तक किसी ने भी हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। वशुम, नगा पीपुल्स फ्रंट (एनपीएफ) के विधायक हैं, जो राज्य में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सहयोगी है। इस बीच, तांगखुल नगा जनजाति के शीर्ष संगठन तांगखुल नगा लांग ने हमले की कड़ी निंदा की है और पुलिस से अपराधियों के खिलाफ मामला दर्ज करने का आग्रह किया है। ये भी पढ़ें- राहुल गांधी की जीभ काटने वाले को दूंगा 11 लाख का इनाम, शिवसेना विधायक का विवादित बयान
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts