PlayBreaking News

कौन हैं मानव सुथार?अफगानिस्तान के खिलाफ डेब्यू मैच में 7 विकेट लेकर बने भारत के जीत के हीरो

मानव सुथार बाएं हाथ के स्लो लेफ्ट-आर्म ऑर्थोडॉक्स स्पिनर हैं। इसके साथ ही वह उपयोगी बल्लेबाजी भी करते हैं। घरेलू क्रिकेट में उनकी पहचान एक भरोसेमंद गेंदबाजी ऑलराउंडर के रूप में बन चुकी है।
Follow on Google News
अफगानिस्तान के खिलाफ डेब्यू मैच में 7 विकेट लेकर बने भारत के जीत के हीरो

स्पोर्ट्स डेस्क। भारत के 23 साल के युवा स्पिनर मानव सुथार ने अपने टेस्ट डेब्यू मैच में शानदार प्रदर्शन कर क्रिकेट जगत का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। अफगानिस्तान के खिलाफ न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर में खेले जा रहे टेस्ट मैच में उन्होंने अपनी घातक गेंदबाजी से 7 विकेट हासिल किए। मानव भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट खेलने वाले 319वें खिलाड़ी बने हैं। दिलचस्प बात यह है कि यह उनका पहला अंतरराष्ट्रीय मुकाबला है और उन्होंने अपने डेब्यू को यादगार बना दिया।

गेंदबाजी ऑलराउंडर के रूप में बनाई पहचान

मानव सुथार बाएं हाथ के स्लो लेफ्ट-आर्म ऑर्थोडॉक्स स्पिनर हैं। इसके साथ ही वह उपयोगी बल्लेबाजी भी करते हैं। घरेलू क्रिकेट में उनकी पहचान एक भरोसेमंद गेंदबाजी ऑलराउंडर के रूप में बन चुकी है। उनकी सटीक लाइन-लेंथ और विकेट लेने की क्षमता उन्हें खास बनाती है।

Twitter Post

राजस्थान से टीम इंडिया तक का सफर

3 अगस्त 2002 को राजस्थान के श्रीगंगानगर में जन्मे मानव सुथार घरेलू क्रिकेट में राजस्थान का प्रतिनिधित्व करते हैं। उन्होंने 17 फरवरी 2022 को आंध्र प्रदेश के खिलाफ रणजी ट्रॉफी में अपना फर्स्ट क्लास डेब्यू किया था। उसी साल उन्होंने मध्य प्रदेश के खिलाफ सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में टी20 क्रिकेट में भी कदम रखा। कम समय में शानदार प्रदर्शन के दम पर उन्होंने राष्ट्रीय चयनकर्ताओं का ध्यान आकर्षित किया।

/img/95/1780924174363

अफगानिस्तान के खिलाफ 5 विकेट पूरा करने के बाद मानव सुथार

यह भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी की टीम इंडिया में एंट्री : 15 साल 71 दिन में चुने गए सबसे युवा क्रिकेटर, श्रेयस टी-20 के नए कप्तान

फर्स्ट क्लास क्रिकेट में शानदार रिकॉर्ड

मानव का फर्स्ट क्लास रिकॉर्ड बेहद प्रभावशाली रहा है। उन्होंने 29 मैचों की 62 पारियों में 129 विकेट अपने नाम किए हैं। वह तीन बार एक मैच में 10 विकेट लेने का कारनामा कर चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने छह बार पांच विकेट और आठ बार चार विकेट लेने का प्रदर्शन किया है। एक पारी में 8 विकेट उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन है, जो उनकी मैच जिताने वाली क्षमता को दर्शाता है।

लिस्ट ए, टी20 और IPL करियर पर एक नजर

मानव ने एसीसी इमर्जिंग टीम एशिया कप में यूएई ए के खिलाफ अपना लिस्ट ए डेब्यू किया था। लिस्ट ए क्रिकेट में उन्होंने 25 मैचों में 34 विकेट हासिल किए हैं, जबकि 29 टी20 मुकाबलों में उनके नाम 25 विकेट दर्ज हैं। आईपीएल में उन्होंने 2024 में गुजरात टाइटंस के लिए डेब्यू किया था। उस सीजन उन्हें केवल एक मैच खेलने का मौका मिला। वहीं आईपीएल 2026 में उन्होंने चार मैच खेले और तीन पारियों में गेंदबाजी करते हुए दो विकेट हासिल किए। अब टेस्ट डेब्यू में 7 विकेट लेकर मानव सुथार ने साबित कर दिया है कि वह भारतीय क्रिकेट का अगला बड़ा सितारा बनने की क्षमता रखते हैं।

Aakash Waghmare
By Aakash Waghmare

आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts