PlayBreaking News

‘दृश्यम’ फ्रेंचाइजी का फाइनल पार्ट:मेकर्स ने लगाया बड़ा दांव,मोहनलाल के बर्थडे पर रिलीज होगी

मलयालम सिनेमा की चर्चित फ्रेंचाइजी ‘दृश्यम 3’ को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। फिल्म 21 मई 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी,जो इसे और खास बनाता है क्योंकि इसी दिन सुपरस्टार मोहनलाल का जन्मदिन भी होता है।
Follow on Google News
मेकर्स ने लगाया बड़ा दांव,मोहनलाल के बर्थडे पर रिलीज होगी

मलयालम सिनेमा की चर्चित फ्रेंचाइजी ‘दृश्यम 3’ को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक पेन स्टूडियोज इस फिल्म के लिए आशीर्वाद सिनेमाज में 100 करोड़ रुपये का निवेश कर रहा है। यह निवेश पैनरोमा स्टूडियोज के जरिए किया जाएगा जिससे फिल्म का स्केल और प्रोडक्शन वैल्यू पहले से कहीं ज्यादा बड़ा होने की उम्मीद है।

फ्रेंचाइजी का आखिरी और सबसे बड़ा चैप्टर

‘दृश्यम’ की शुरुआत 2013 में हुई थी और तब से यह कहानी अलग-अलग भाषाओं में दर्शकों को रोमांचित करती रही है। हिंदी वर्जन में अजय देवगन की मौजूदगी ने इसे पैन-इंडिया स्तर पर और लोकप्रिय बनाया। अब ‘दृश्यम 3’ को इस थ्रिलर सीरीज का आखिरी भाग माना जा रहा है जिससे दर्शकों को कहानी का फाइनल निष्कर्ष देखने को मिलेगा।

जीतू जोसेफ फिर संभालेंगे निर्देशन

फिल्म का निर्देशन एक बार फिर जीतू जोसेफ कर रहे हैं, जिन्होंने इस सीरीज को अपनी मजबूत कहानी और सस्पेंस से अलग पहचान दी है। उनके निर्देशन में बनी पिछली फिल्मों को भी दर्शकों और क्रिटिक्स दोनों से शानदार प्रतिक्रिया मिली थी ऐसे में तीसरे पार्ट से भी काफी उम्मीदें जुड़ी हुई हैं।

ये भी पढ़ें: इंदौर में फर्जी डिग्री का बड़ा खेल: 32 से ज्यादा डॉक्टरों पर आरोप, जांच के आदेश

मोहनलाल के जन्मदिन पर रिलीज

फिल्म 21 मई 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी,जो इसे और खास बनाता है क्योंकि इसी दिन सुपरस्टार मोहनलाल का जन्मदिन भी होता है। यह रणनीति मेकर्स के लिए बॉक्स ऑफिस पर भी फायदेमंद साबित हो सकती है क्योंकि फैंस के बीच फिल्म को लेकर पहले से ही जबरदस्त क्रेज है।

शूटिंग पूरी, पोस्ट-प्रोडक्शन जारी

‘दृश्यम 3’ की शूटिंग 22 सितंबर 2025 को शुरू हुई थी और 2 दिसंबर 2025 को पूरी कर ली गई। फिलहाल फिल्म का पोस्ट-प्रोडक्शन काम जारी है। स्टारकास्ट की बात करें तो मोहनलाल के साथ मीना, अंसिबा हसन और एस्थर अनिल एक बार फिर अपने पुराने किरदारों में नजर आएंगे जो इस कहानी की मजबूत कड़ी रहे हैं।

ये भी पढ़ें: 'गद्दार'... हरभजन के घर तक पहुंचा गुस्सा, AAP में टूट से जालंधर में बवाल; कार्यकर्ताओं का हाई-वोल्टेज ड्रामा

पहले भी बॉक्स ऑफिस पर कर चुकी है कमाल

गौरतलब है कि ‘दृश्यम 2’ का हिंदी वर्जन इस फ्रेंचाइजी का सबसे सफल हिस्सा रहा है, जिसने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की थी। वहीं 2013 की ओरिजिनल ‘दृश्यम’ को आज भी इसकी दमदार कहानी और सस्पेंस के लिए याद किया जाता है। अब देखना होगा कि तीसरा भाग इस सफलता को किस हद तक आगे बढ़ा पाता है।

Sumit Shrivastava
By Sumit Shrivastava

मास कम्युनिकेशन में Ph.D और M.Phil पूर्ण की है तथा टीवी और डिजिटल मीडिया में काम करने का अनुभव रखते ...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts