PlayBreaking News

Honey Singh:मलाइका अरोड़ा ने मचाया गाना 'चिलगम' में तहलका, टीजर ने उड़ाए यूजर्स के होश

मलाइका को हाल ही में हनी सिंह के म्यूजिक वीडियो में देखा गया। हर बार जहां वह अपने डांस से दर्शकों का दिल जीत लेती हैं। वहीं इस बार लोगों को उनकी डांसिंग पसंद नहीं आई है।
Follow on Google News
मलाइका अरोड़ा ने मचाया गाना 'चिलगम' में तहलका, टीजर ने उड़ाए यूजर्स के होश
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    मलाइका अरोड़ा बॉलीवुड की एक मशहूर अभिनेत्री हैं, जिन्हें उनकी खूबसूरती और फिटनेस के लिए जाना जाता है। 52 साल की उम्र में भी उनकी अदाएं और स्टाइल लोगों का ध्यान खींचती हैं। इसके अलावा, मलाइका अपने धमाकेदार डांस के लिए भी जानी जाती हैं, जिसे उन्होंने कई फिल्मों और गानों में दिखाया है।

    हाल ही में मलाइका हनी सिंह के नए म्यूजिक वीडियो चिलगम में नजर आई हैं। इसका टीजर 7 नवंबर को रिलीज़ हुआ और सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस बार उनके डांस को कुछ लोग पसंद नहीं कर रहे और इसे वल्गर बता कर ट्रोल कर रहे हैं। यूजर्स का कहना है कि उनका डांस इस वीडियो में अश्लील दिख रहा है। गाना हनी सिंह के आने वाले म्यूजिक एल्बम 51 ग्लोरियस डेज़ का हिस्सा है और टीजर रिलीज़ होते ही चर्चा में आ गया। 

    मलाइका का डांस वायरल

    गाने के टीजर में मलाइका अरोड़ा और हनी सिंह नीऑन लाइट्स में चमकते रंगों के कपड़ों में एनर्जेटिक डांस कर रहे हैं। दोनों के बीच की केमिस्ट्री साफ दिखाई दे रही है, लेकिन दर्शकों को यह पसंद नहीं आया।

    यूजर्स ने की आलोचना

    लोगों ने गाने की कोरियोग्राफी की आलोचना की और मलाइका के डांस को “अश्लील” और “जबरदस्ती” बताया। कई यूजर्स का कहना है कि इस गाने में मलाइका में वो सहज आकर्षण नहीं है जो उनके पुराने आइटम नंबर में था।

    कुछ सितारे दे रहे सपोर्ट

    जहां आलोचना हो रही है, वहीं कुछ सितारे मलाइका का समर्थन कर रहे हैं। माही विज ने टीजर शेयर करते हुए लिखा, “हॉटेस्ट वूमेन इन सिटी।”

    कोई रिएक्शन नहीं

    लोग वीडियो डिलीट करने की मांग कर रहे हैं, लेकिन न हनी सिंह ने और न ही मलाइका ने कोई प्रतिक्रिया दी है। अब फुल म्यूजिक वीडियो रिलीज हो चुका है और दर्शकों का रिएक्शन देखने वाली बात है।

    जीभ बाहर निकालकर डांस, विवाद बढ़ा

    ‘चिलगम’ के BTS फोटो में मलाइका हनी सिंह के करीब मजाकिया अंदाज में जीभ बाहर निकालते हुए डांस करती दिखीं। हालांकि यह सिर्फ फनी पोज था, लेकिन सोशल मीडिया पर यह काफी चर्चा में आ गया।

    यूजर्स ने कहा, ये क्या हरकत है

    कई यूजर्स ने कमेंट किया कि मलाइका अब vulgar लग रही हैं। किसी ने कहा, “मलाइका निक्की मिनाज क्यों बन रही है?” तो किसी ने कहा, “ये अब स्ट्रिपर बन गई है।

    इन गानों से मचाई धूम

    आपको बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब मलाइका अरोड़ा को अपने डांस मूव्स की वजह से चर्चा में देखा जा रहा है। इसके पहले वह छैया छैया, अनारकली डिस्को चली, मुन्नी बदनाम हुई और माही वे जैसे गानों में शानदार परफॉर्मेंस करते हुए देखा जा चुका है। इन गानों के लिए फैंस ने उन पर भरपूर प्यार भी बरसाया है।

    Aditi Rawat
    By Aditi Rawat

    अदिति रावत | MCU, भोपाल से M.Sc.(न्यू मीडिया टेक्नॉलजी) | एंकर, न्यूज़ एक्ज़िक्यूटिव की जिम्मेदारिय...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts