Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

इंदौर : महू की 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते महिला इंजीनियर गिरफ्तार

4 लाख 52 हजार की कांक्रीट रोड का भौतिक सत्यापन करके मेजरमेंट रिकार्ड में दर्ज करने के बदले महू के पास क्यूब रेस्तरां में रिश्वत ले रही महिला सब इंजीनियर पकड़ी गई
Follow on Google News
महू की 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते महिला इंजीनियर गिरफ्तार
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    इंदौर। डॉ. अंबेडकर नगर (महू) की ग्राम पंचायत में कांक्रीट सड़क निर्माण का फिजिकल वेरीफिकेशन करके माप पुस्तिका (मेजरमेंट बुक) में दर्ज करने के बदले पंयायत सचिव से 15 हजार रुपए की रिश्वत ले रही महिला सब इंजीनियर को लोकायुक्त पुलिस इंदौर ने गिरफ्तार किया है। महिला इंजीनियर यह रिश्वत महू के पास क्यूब रेस्टोरेंट में लेते रंगे हाथों पकड़ी गई है। 

    पंचायत सचिव ने की थी रिश्वत मांगने की शिकायत

    इस बारे में रमेशचन्द्र चौहान, सचिव, ग्राम पंचायत यशवंत नगर, जनपद पंचायत डॉ. अंबेडकर नगर (महू) जिला इंदौर ने लिखित शिकायत लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक इंदौर में की थी। पंचायत सचिव के अनुसार 15वें वित्त आयोग मद की राशि से ग्राम पंचायत यशवंत नगर में सीसी रोड का निर्माण 4 लाख 52 हजार रुपए से हुआ है। इसी रोड का फिजिकल वेरीफिकेशन करके एमबी में चढ़ाने के बदले महिला सब इंजीनियर श्रीमती सावित्री मुवेल, जनपद पंचायत डॉ. अंबेडकर नगर (महू) जिला इंदौर ने 15 हजार की रिश्वत मांगी। साथ ही रिश्वत नहीं देने पर पेमेंट नहीं होने देने की धमकी दी। 

    महिला इंजीनियर को पकड़ने बेहद सावधानी बरती गई

    रिश्वत मांगने की शिकायत का पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त इंदौर राजेश सहाय ने सत्यापन करवाया, जिसमें शिकायत सही पाई गई। तब रिश्वतखोर महिला इंजीनियर को पकड़ने के लिए सावधानी बरतते हुए लोकायुक्त ट्रैप टीम बनाई गई। इसमें कार्यवाहक निरीक्षक श्रीमती रेनू अग्रवाल, आशुतोष मिठास, कार्यवाहक प्रधान आरक्षक प्रमोद यादव, आरक्षक शैलेंद्र बघेल, मनीष माथुर, श्रीकृष्णा अहिरवार, महिला आरक्षक गायत्री और महिला आरक्षक अर्चना थे।  

    रेस्टोरेंट में लंच के बाद रिश्वत लेते पकड़ा 

    महिला सब इंजीनियर सावित्री मुवेल ने फोन पर हुई बात के बाद रिश्वत देने के लिए पंचायत सचिव को महू के पास क्यूब रेस्तरां (ढ़ाबा) बुलाया। जहां लंच के लिए महिला सब इंजीनियर गई थी। तब लोकायुक्त ट्रैप टीम ने घेराबंदी कर ली। इसके बाद पंचायत सचिव ने महिला सब इंजीनियर को 15 हजार रुपए की रिश्वत दी, तब लोकायुक्त टीम ने पकड़ लिया। रिश्चतखोर महिला इंजीनियर सावित्री मुवेल के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण (संशोधन) अधिनियम 2018 की धारा-7 के अंतर्गत कार्यवाही की गई। 

    Vijay S. Gaur
    By Vijay S. Gaur

    विजय एस. गौर, पीपुल्स समाचार में रीजनल एडीटर हैं। साथ ही राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, क्राइम, खेती-किसानी,...Read More

    Latest Posts