Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

एलिमनी नहीं लेंगी माही:तीन बच्चों की परवरिश खुद करेंगी, नहीं लेंगी एक रुपया

सबसे चर्चित और पसंदीदा कपल माही विज-जय भानुशाली ने आपसी सहमति से तलाक लेने का फैसला किया है। इस खबर ने फैंस को चौंका दिया है। खास बात यह है कि माही विज ने तलाक के दौरान न तो एलिमनी ली और न ही बच्चों के लिए किसी तरह की मेंटेनेंस राशि की मांग की।
Follow on Google News
तीन बच्चों की परवरिश खुद करेंगी, नहीं लेंगी एक रुपया
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    एंटरटेनमेंट डेस्क। टीवी इंडस्ट्री के सबसे चर्चित और पसंदीदा कपल्स में शुमार माही विज और जय भानुशाली ने अपनी शादी को खत्म करने का फैसला कर लिया है। 14 साल तक साथ रहने के बाद दोनों ने तलाक ले लिया है। इस फैसले की पुष्टि खुद माही और जय ने की है। इस खबर के सामने आते ही फैंस को बड़ा झटका लगा है, क्योंकि दोनों को लंबे समय तक टीवी का पावर कपल माना जाता रहा।

    तलाक की खबर सामने आने के बाद सबसे बड़ा सवाल यही उठ रहा था कि क्या माही विज ने जय भानुशाली से एलिमनी या मेंटेनेंस की मांग की है? इस पर कानूनी सूत्रों ने साफ किया है कि माही ने जय से किसी भी तरह की एलिमनी या मेंटेनेंस लेने से इनकार कर दिया है।

    सूत्रों के अनुसार, माही ने न सिर्फ अपने लिए बल्कि अपने तीनों बच्चों तारा, खुशी और राजवीर के लिए भी किसी तरह का मेंटेनेंस अमाउंट नहीं लिया है। यह फैसला इसलिए भी आसान रहा क्योंकि तलाक पूरी तरह से म्यूचुअल कंसेंट से हुआ है।

    बच्चों की परवरिश साथ करेंगे माही-जय

    हालांकि माही और जय अब पति-पत्नी नहीं रहे, लेकिन बच्चों को लेकर दोनों की जिम्मेदारी बराबर रहेगी। तलाक के बाद भी दोनों मिलकर अपने बच्चों की परवरिश करेंगे। बता दें कि कपल की एक बेटी तारा उनकी खुद की संतान है, जबकि खुशी और राजवीर को उन्होंने गोद लिया है।

    माही विज का नया चैप्टर

    तलाक के बाद माही विज अपनी जिंदगी के नए चैप्टर शुरू कर चुकी हैं। उनके करीबी लोगों के मुताबिक, माही अब पूरी तरह से अपने काम और करियर पर फोकस करना चाहती हैं। वह नई अपॉर्चुनिटी और प्रोजेक्ट्स को खुले दिल से अपनाने के लिए तैयार हैं। माही इस समय पॉजिटिव माइंडसेट के साथ प्रोफेशनल ग्रोथ और पर्सनल डेवलपमेंट पर ध्यान दे रही हैं। वह अब इंडिपेंडेंट होकर आगे बढ़ना चाहती हैं।

    2011 में रचाई थी शादी

    माही और जय की लव स्टोरी भी किसी रोमांटिक फिल्म से कम नहीं थी। लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने साल 2011 में शादी की थी। शादी के बाद यह कपल कई टीवी शोज और रियलिटी प्लेटफॉर्म्स पर साथ नजर आया। 
    सूत्रों के मुताबिक, माही और जय ने अपने रिश्ते को बचाने की पूरी कोशिश की थी। दोनों ने काफी समय तक अपने रिश्ते पर काम किया, लेकिन चीजें उनके बीच ठीक तरह से वर्कआउट नहीं कर पा रही थीं। ऐसे में दोनों ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला लिया।

    Garima Vishwakarma
    By Garima Vishwakarma

    गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

    Latest Posts