PlayBreaking News

महाराष्ट्र में बड़ा हादसा : यात्रियों से भरा ऑटो रिक्शा नाले में गिरा, 6 लोगों की मौत; बकरा लेकर मन्नत मांगने जा रहा था परिवार

Follow on Google News
महाराष्ट्र में बड़ा हादसा : यात्रियों से भरा ऑटो रिक्शा नाले में गिरा, 6 लोगों की मौत; बकरा लेकर मन्नत मांगने जा रहा था परिवार
यवतमाल। महाराष्ट्र के यवतमाल जिले में एक बड़ा हादसा हो गया। यहां एक ऑटो रिक्शा के नाले में गिर जाने से मौके पर ही छह लोगों की मौत हो गई। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इसके साथ ही वाहन को नाले से निकाला गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ऑटो में सवार थे 15 लोग

पुलिस के अनुसार, नागपुर से 260 किलोमीटर दूर पुसाद के जवाहर नगर निवासी गणेश राठौड़ के परिवार के लगभग 15 लोग वाहन में सवार होकर उमरी पोहरादेवी जा रहे थे। तभी बेलगाव्हां पुल के पास चालक ने नियंत्रण खो दिया और ऑटो रिक्शा नीचे नाले में जा गिरी।

बकरा लेकर मन्नत मांगने जा रहे थे

मृतकों में पांच महिलाओं और एक पुरुष शामिल है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें से पांच की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों में बच्चे भी शामिल हैं। सभी वाहन में बकरा लेकर अपनी मन्नत पूरी करने के लिए वाशिम जिले के पोहरादेवी मंदिर जा रहे थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर मृतकों की पहचान करने में लगी हुई है।

पुणे में सड़क हादसे में 8 लोगों की मौत

वहीं हाल ही में पुणे में एक सड़क दुर्घटना में 8 लोगों की मौत हो गई थी। पुलिस के अनुसार, हादसा पुणे शहर से लगभग 150 किलोमीटर दूर कल्याण-अहमदनगर रोड पर ओटूर पुलिस थाना क्षेत्र में हुआ था। पिकअप वाहन अहमदनगर से कल्याण की तरफ जा रहा थी, तभी उसकी सामने से आ रही ऑटो-रिक्शा से टककर हो गई। हादसे में ऑटो रिक्शा एवं पिकअप वाहन के ड्राइवर समेत 8 लोगों की मौत हो गई थी। मरने वालों में दो बच्चे भी शामिल थे। ये भी पढ़ें - स्पाइसजेट के विमान में गड़बड़ी : मुंबई से बेंगलुरु जा रही फ्लाइट के टॉयलेट में 100 मिनट तक फंसा रहा यात्री, कमोड पर बैठकर तय किया सफर
People's Reporter
By People's Reporter
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts