PlayBreaking News

महाराष्ट्र : मंत्री माणिकराव कोकाटे से छिना कृषि मंत्रालय, विधान परिषद में रमी खेलते हुए वीडियो हुआ था वायरल; अब मिला नया जिम्मा

Follow on Google News
महाराष्ट्र : मंत्री माणिकराव कोकाटे से छिना कृषि मंत्रालय, विधान परिषद में रमी खेलते हुए वीडियो हुआ था वायरल; अब मिला नया जिम्मा
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    मुंबई। महाराष्ट्र की राजनीति में एक और बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। राज्य के कृषि मंत्री माणिकराव कोकाटे को उनके पद से हटा दिया गया है। उन्हें अब खेल और युवा कल्याण मंत्रालय के साथ-साथ अल्पसंख्यक विकास और औकाफ विभाग का प्रभार सौंपा गया है। यह बदलाव उस विवाद के बाद सामने आया है जिसमें कोकाटे महाराष्ट्र विधान परिषद की कार्यवाही के दौरान मोबाइल पर रमी गेम खेलते हुए कैमरे में कैद हो गए थे।

    सदन में रमी खेलते पकड़े गए मंत्री

    सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में मंत्री माणिकराव कोकाटे को मानसून सत्र के दौरान विधान परिषद की कार्यवाही के दौरान मोबाइल पर ऑनलाइन रमी गेम खेलते देखा गया। यह वीडियो NCP (शरद पवार गुट) के विधायक रोहित पवार और सांसद सुप्रिया सुले द्वारा शेयर किया गया, जिससे सियासी गलियारों में हड़कंप मच गया।

    कृषि मंत्री के रवैये पर विपक्ष का हमला

    विपक्ष ने इस कृत्य को गैरजिम्मेदार और असंवेदनशील बताते हुए मंत्री के इस्तीफे की मांग की। सुप्रिया सुले ने कहा कि जब राज्य में बीते तीन महीने में लगभग 750 किसानों ने आत्महत्या की है, तब कृषि मंत्री का गेम खेलना शर्मनाक है। उन्होंने कहा कि मंत्री को खुद इस्तीफा दे देना चाहिए या मुख्यमंत्री को उन्हें बर्खास्त कर देना चाहिए।

    विधायक रोहित पवार ने लिखा- महाराष्ट्र में रोजाना औसतन 8 किसान आत्महत्या कर रहे हैं और कृषि मंत्री रमी खेल रहे हैं। ये सरकार किसानों की नहीं, अपने स्वार्थ की चिंता करती है।

    कोकाटे ने दी सफाई, लेकिन जांच ने खोली पोल

    कोकाटे ने पहले सफाई दी थी कि वे केवल एक पॉप-अप बंद कर रहे थे, न कि गेम खेल रहे थे। लेकिन विधायी जांच में यह सामने आया कि वे करीब 18 से 22 मिनट तक गेम खेलते रहे, जबकि उन्होंने केवल 10-15 सेकंड का दावा किया था। बाद में उन्होंने माफी मांगी और भविष्य में ऐसा न करने का वादा किया।

    अजित पवार की चेतावनी और कार्रवाई

    उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने पहले कहा था कि कोकाटे से बात की जाएगी और उनका पक्ष सुनने के बाद ही निर्णय लिया जाएगा। फिर उन्होंने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर कार्रवाई की सिफारिश की। कुछ घंटों में ही फैसला हो गया और कोकाटे से कृषि मंत्रालय छीन लिया गया।

    अब किसे मिली कृषि मंत्रालय की जिम्मेदारी 

    अब दत्तात्रेय भरणे को महाराष्ट्र का नया कृषि मंत्री बनाया गया है। वे पुणे जिले की इंदापुर सीट से विधायक हैं और अजित पवार गुट से ही ताल्लुक रखते हैं। पहले वे खेल और युवा कल्याण मंत्री थे।

    पहले भी विवादों में रहे हैं कोकाटे

    • माणिकराव कोकाटे का विवादों से पुराना नाता रहा है।
    • 1995 का एक हाउसिंग फ्रॉड केस उनके खिलाफ है (हालांकि फिलहाल उस पर रोक लगी है)।
    • उन्होंने कभी किसानों की तुलना भिखारियों से कर दी थी, जिससे काफी बवाल मचा था।

    ये भी पढ़ें: श्रीनगर में BSF जवान रहस्यमय तरीके से लापता, सुराग नहीं मिलने से बढ़ी चिंता

    Manisha Dhanwani
    By Manisha Dhanwani

    मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts