PlayBreaking News

Maharashtra Political Crisis : बीजेपी प्रवक्ता का दावा- ठाकरे, राउत के नार्को टेस्ट से सुशांत सिंह राजपूत की मौत का सच आ जाएगा सामने...

Follow on Google News
Maharashtra Political Crisis : बीजेपी प्रवक्ता का दावा- ठाकरे, राउत के नार्को टेस्ट से सुशांत सिंह राजपूत की मौत का सच आ जाएगा सामने...
महाराष्ट्र में सियासी संकट के बीच बिहार बीजेपी ने उद्धव ठाकरे, आदित्य ठाकरे और शिवसेना नेता संजय राउत पर निशाना साधा है। बिहार बीजेपी प्रवक्ता निखिल आनंद ने उद्धव ठाकरे को सुशांत सिंह राजपूत और दिशा सालियान केस की याद दिलाई है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि 'शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे को सुशांत सिंह राजपूत की आह लगी है, भगवान इन सभी को सजा देंगे।'

ठाकरे को लगी सुशांत और दिशा की हाय- निखिल आनंद

बिहार बीजेपी प्रवक्ता निखिल आनंद ने ट्वीट कर लिखा, 'बेबस बेटी दिशा सालियान और बिहारी बेटे सुशांत सिंह राजपूत की नृशंस मौत को अंजाम देकर सरकारी संरक्षण में जिस तरह सबूत मिटाया गया उसकी आह लगनी थी। पिता उद्धव ठाकरे, पुत्र आदित्य ठाकरे और भोंपू संजय राउत को ईश्वर सजा देगा।'

निखिल आनंद ने लिखा- 'भगवान न्याय करेगा'

एक और ट्वीट में निखिल आनंद ने लिखा, 'सबूत मिटाया, भाग्य कैसे मिटाओगे। सीबीआई भले सबूत न जुटाए और कोर्ट भले न्याय न दें, ईश्वर जरूर न्याय देगा। दावे से कहता हूं कि बाप-बेटे- भोंपू का नार्को टेस्ट हो जाय तो दिशा सालियान और सुशांत सिंह राजपूत की मृत्यु का सच सामने आ जाएगा। फिलहाल राजनीतिक मौत की शुभकामनाएं।' ये भी पढ़ें- Maharashtra Political Crisis: उद्धव के 8 मंत्री शिंदे कैंप में पहुंचे, अब सिर्फ 3 ही बचे; सियासी संकट पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

सुशांत केस में आदित्य का आया था नाम

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में आदित्य ठाकरे को लेकर सोशल मीडिया में कई गंभीर आरोप लगाए जा रहे थे। जिसके बाद आदित्य ठाकरे ने इस मामले में खुद के शामिल होने की सभी रिपोर्ट्स खारिज की थी और कहा था कि, यह किसी की मौत पर राजनीति है। साथ ही कहा था कि उनके और उनके परिवार पर कीचड़ उछाला जा रहा है। अन्य राष्ट्रीय खबरों के लिए यहां क्लिक करें…
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts