MP News:बैतूल में ब्रेक फेल होने से कुएं में गिरी कार, ग्रामीणों ने बचाई तीन युवकों की जान

बैतूल। घटना भैंसदेही थाना क्षेत्र में सुबह करीब चार बजे हुई। कार में सवार युवक महाराष्ट्र के अमरावती के रहने वाले बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है।
ब्रेक फेल होने से कार हुई अनियंत्रित
रविवार सुबह गुदगांव-धामनगांव मार्ग पर यह हादसा हुआ। कार में सवार तीन युवक देर रात अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान अचानक कार के ब्रेक फेल हो गए। इससे वाहन अनियंत्रित हो गया। चालक ने कार को कंट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वह सफल नहीं हो सका। तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने कुएं में जा गिरी।
ये भी पढ़ें: High Court News : मप्र हाईकोर्ट ने पूछा- गैस सिलेंडर के रिफिलिंग नियमों में ग्रामीण और शहरी का भेदभाव क्यों?
35 फीट गहरे कुएं में गिरी कार
कार सीधे करीब 35 फीट गहरे कुएं में जा गिरी। कुएं की गहराई और अंधेरे के कारण स्थिति और भी गंभीर हो गई। कार में सवार तीनों युवक अंदर ही फंस गए। आसपास कोई मौजूद नहीं था। कुछ देर तक वे खुद ही बाहर निकलने की कोशिश करते रहे। लेकिन गहराई के कारण यह संभव नहीं हो पाया।
ग्रामीणों और एम्बुलेंस टीम ने संभाला मोर्चा
कार गिरने की तेज आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने तुरंत पुलिस और एम्बुलेंस को सूचना दी। कुछ ही देर में एम्बुलेंस घटनास्थल पर पहुंच गई। साहस दिखाते हुए एंबुलेंस चालक कुएं में उतरा। और ग्रामीणों ने भी रेस्क्यू में मदद की।
ये भी पढ़ें: CBSE Rechecking Fees : CBSE का बड़ा फैसला, अब 100 रुपए में आंसर शीट देख सकेंगे स्टूडेंट
कड़ी मशक्कत के बाद निकाले गए युवक
रेस्क्यू ऑपरेशन आसान नहीं था, लेकिन टीम ने हार नहीं मानी। काफी प्रयासों के बाद तीनों युवकों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। घायलों की पहचान राहुल कड़ू, सत्यम तोमर और कृष्णा मोकडे के रूप में हुई है। उन्हें तुरंत प्राथमिक उपचार दिया गया। इसके बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भैंसदेही भेजा गया। डॉक्टरों के अनुसार तीनों की हालत अब स्थिर है।
समय पर मदद से टला बड़ा हादसा
स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर समय पर मदद नहीं मिलती तो बड़ा हादसा हो सकता था। कुएं की गहराई और अंधेरे होने की रेस्क्यू को चुनौतीपूर्ण बना दिया था। इसके बावजूद सभी ने मिलकर साहस दिखाया। घटना के बाद कुछ समय तक इलाके में अफरा-तफरी रही। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में ब्रेक फेल होना ही हादसे की वजह सामने आई है।












